Bank Holiday: 27 जून यानी शुक्रवार को अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम करने जा रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस दिन पर सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कल बैंक दो राज्यों में बंद रहने वाले हैं। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
27 जून 2025 को बैंक क्यों बंद रहेंगे?
27 जून को रथ यात्रा के अवसर पर ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। रथ यात्रा के अवसर पर ओडिशा और मणिपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा। यह त्योहार ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के रूप में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। मणिपुर में इसे कांग नाम से जाना जाता है और वहां भी यह त्योहार धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस दिन सरकारी अवकाश होने के कारण इन राज्यों के सभी सार्वजनिक और निजी बैंक बंद रहेंगे।
जून 2025 में बैंक कब-कब बंद रहे?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी करता है। यह लिस्ट सार्वजनिक छुट्टियों, धार्मिक छुट्टियों और क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर तैयार की जाती है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें, ताकि उन्हें किसी भी असुविधा से बचाया जा सके।
सार्वजनिक अवकाश लिस्ट-
27 जून (शुक्रवार)- रथ यात्रा / कांग (रथजात्रा) की वजह से ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
30 जून (सोमवार)- रेमना नी - मिजोरम में बैंक बंद।
वीकेंड की छुट्टियां (पूरे देश में लागू)
28 जून (शनिवार - चौथा शनिवार)
29 जून -(रविवार)
हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी। ग्राहक अपने घर या कहीं से भी नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और ATM जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बिना किसी दिक्कत के कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है, खाता खोलना है या किसी भी तरह का काम बैंक ब्रांच में जाकर करना है, तो बेहतर होगा कि आप छुट्टियों से पहले ही ये काम निपटा लें।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित