Bank Holiday 20 November: हर महीने के लिए आरबीआई बैंकों की छुट्टियों कि लिस्ट को तय करता है आज महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में 20 नवंबर को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे या नहीं। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।
20 नवंबर को यहां पर बंद रहेंगे बैंक
महाराष्ट्र सरकार ने 20 नवंबर को होने वाले राज्य चुनावों के अवसर पर राज्य सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार 20 नवंबर को महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि आरबीआई के द्वारा बैंकों की छुट्टी तय की जाती है और नवंबर के महीने में फेस्टिवल होने पर कई जगहों पर बैंक बंद थे। इस महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में सभी रविवार के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है।
आने वाले दिनों में भी होगी बैंकों की छुट्टी
20 नवंबर के बाद 23 नवंबर को मेघालय में सेंग कुत्सनेम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। साथ ही 23 नवंबर को चौथा शनिवार भी है। इसके बाद 24 नवंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
आरबीआई द्वारा निर्धारित छुट्टियां कुछ अलग-अलग राज्यों के फेस्टिवल और किसी खास दिन के मौके पर की जाती है। रिजर्व बैंक ने इन छुट्टियों की पूरी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। हर महीने के सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं। इस दौरान बैंकों में कोई भी कामकाज नहीं होता। वहीं कई बार रिजर्व बैंक चुनाव या किसी दूसरे कारण से भी छुट्टी की घोषणा करता है।
बैंकों की छुट्टी पर ऐसे निपटाएं काम
बैंक की छुट्टी होने पर आप 20 नवंबर को डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजिटल बैंकिंग के जरिए आप किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय पैसे भेज सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। इसके अलावा आप एटीएम और यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित