Bank Holiday 1st April: हर महीने की बैंक हॉलिडे आरबीआई के द्वारा तय की जाती है। अलग-अलग राज्यों में बैंक हॉलिडे सामान्य हो ये जरूरी नहीं है क्योंकि शहरों में अलग-अलग क्षेत्रीय त्यौहार भी होते हैं जिसकी वजह से बैंक हॉलिडे दी जाती है। 1 अप्रैल को भी बैंक हॉलिडे दी गई है, लेकिन इस दिन सभी जगहों पर बैंकों में छुट्टी नहीं है।

Advertisement

RBI ने क्यों दी है बैंक हॉलिडे? (Bank Holiday on 1st April 2025)

1 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देश अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के सभी ट्रांजैक्शन के अकाउंटिंग का कामकाज पूरा किया जाएगा। इस वजह से RBI ने 1 अप्रैल 2025 को बैंकों की छुट्टी कर दी जारी है। कुछ जगह पर 1 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन भारत के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Advertisement

कहां-कहां रहेगी बैंक हॉलिडे? (Bank Holidays in April)

आरबीआई के अनुसार, 1 अप्रैल यानी मंगलवार को भारत के सभी बैंकों में छुट्टी दी है लेकिन कुछ जगहों पर बैंकों में छुट्टी नहीं रहेगी। मिजोरम, छत्तीसगढ़, मेघालय, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुलेंगे। 1 अप्रैल को आप ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।

अप्रैल में इन दिनों पर भी रहेगी छुट्टी (RBI Bank Holidays List)

1 अप्रैल के बाद 6 अप्रैल को बैंक रामनवमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के अलावा कई राज्यों में स्कूल और सरकारी ऑफिस में भी इस अवकाश रहेगा। भगवान महावीर का जन्मदिन 10 अप्रैल को जैन समुदाय द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन पर भी सार्वजनिक अवकाश के कारण भी इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

इसके बाद 12 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार रहेगा, जिसके चलते RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे। 13 अप्रैल को रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती है, जिसके चलते सरकारी छुट्टी है और ऐसे में बैंक बंद हैं। 15 अप्रैल को बोहाग बिहू के अवसर पर अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, गुवाहाटी में ही 16 अप्रैल को इसी त्यौहार के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

बैंक हॉलिडे पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम

बैंक हॉलिडे होने पर आप एटीएम जाकर पैसों की निकासी कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस का यूज कर सकते हैं या यूपीआई की मदद ले सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग की मदद से भी आप इस दिन जरूरी कामों को निपटा सकते हैं।