Bank Holiday 16th October: अगर आपको बैंक से जुड़ा हुआ कल बहुत जरूरी काम है तो ये खबर आपके लिए है। 16 अक्टूबर को देश के कुछ बैंक बंद रहने वाले हैं। 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। आरबीआई ने इसकी जानकारी दी हुई है कि किन-किन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए फटाफट आपको पूरी लिस्ट बताते हैं।

Advertisement

16 अक्टूबर को इन जगहों पर बैंक रहेगा बंद

16 अक्टूबर 2024 को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। लक्ष्मी पूजन के कारण इस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक कोलकाता और त्रिपुरा में बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। सामान्य दिनों की तरह बैंकों में कामकाज होगा। कोलकाता में लक्ष्मी पूजुकोलकाता में 16 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी पूजा का बहुत बड़ा आयोजन होता है। यह त्योहार बंगाल में बेहद खास तरह से मनाया जाता है। इस दिन का कोलकाता में विशेष महत्व है, और हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।

Advertisement

दुर्गा पूजा के कुछ दिनों बाद आने वाला यह पर्व धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन लोग अपने घरों और व्यवसायिक स्थानों को सजाते हैं और विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, ताकि उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। इसके अलावा त्रिपुरा में भी 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन के चलते बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

इन दिनों पर भी बैंकों में होगी छुट्टी

16 अक्टूबर के बाद भी कई दिनों के लिए बैंक में छुट्टी रहेगी। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू के कारण कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा 26 अक्टूबर को एक्सेशन दिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। फिर 27 अक्टूबर को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 31 अक्टूबर को दिवाली, काली पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और नरक चतुर्दशी। इस कारण त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

ऑनलाइन बैंकिंग का कर सकते हैं यूज

बैंक बंद रहने पर भी आप बैंक से जुड़े काम कर सकते हैं।पैसे निकालने के लिए आप एटीएम का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे ट्रांसफर करने के लिए नेट बैंकिंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य कामों के लिए आप मोबाइल बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।