Bank Holiday 15 November: आज देशभर के सभी बैंकों के लिए आरबीआई(RBI) ने हॉलिडे लिस्ट निकालना है। 15 नवंबर को भी कई बैंकों में आरबीआई ने छुट्टी घोषित कर दी है। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े कोई काम 15 नवंबर को करने वाले हैं तो चलिए फटाफट जान लेते हैं कि 15 नवंबर को बैंक हॉलिडे आपके राज्य में होगा या नहीं

Advertisement

15 नवंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर चंडीगढ़, देहरादून, तेलंगाना, ईटानगर, अहमदाबाद, बेलापुर,भोपाल, भुवनेश्वर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, शिमला के बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

गुरु नानक देव जी के जीवन और उपदेशों का पालन करने के लिए इस दिन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से आयोजन होते हैं। 15 नवंबर को सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर छुट्टी रहेगी। बैंक के अलावा स्कूलों और ऑफिस में भी कई जगहों पर छुट्टी दी जाती है।

इन दिनों पर भी बैंक रहेंगे बंद

15 नवंबर के बाद 17 नवंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 नवंबर 2024 को कनकदास के अवसर पर बैंगलुरु के बैकों में छुट्टी रहेगी और 23 नवंबर 2024 को Seng Kutsnem के मौके पर शिलांग में बैंकों की छुट्टी है। फिर 17, 24 को रविवार के कारण बंद रहेंगे। वहीं, 23 नवंबर 2024 को चौथा शनिवार के कारण देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

Advertisement

आपको बता दें कि देश के सभी बैंकों का हॉलिडे लिस्ट अलग होता है। ये हॉलिडे लिस्ट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तैयार किया जाता है। त्योहारों को ध्यान में इस लिस्ट को आरबीआई बनाता है।

ऐसे करें बैंक से जुड़े काम

बैंक से जुड़े काम 15 नवंबर को आप नेट बैंकिंग या फिर ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो पैसे की निकासी के लिए एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।