नई दिल्ली: अगले महीने मार्च 2020 में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। मार्च महीने में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। मार्च में 1, 8, 15, 22, 29 तारीख को कुल पांच रविवार हैं। 10 मार्च को होली और 25 को गुडी पाड़वा के साथ 11 से 13 मार्च तक हड़ताल है। हालांकि अभी तक हड़ताल होने या न होने के बारे में सरकार या यूनियन की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई। तो चलिए हम आपको बता दें कि कहां, कब और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे।
इन तारीखों पर बैंक रहेंगे बैंक
तारीख बंद रहने का कारण
1 रविवार साप्ताहिक अवकाश
6 छप्पर कुट (मिजोरम)
8 रविवार साप्ताहिक अवकाश
9 होलिका/डोलजत्रा/मो. हजरत अली का जन्मदिन (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश)
10 होली
11 हड़ताल
12 हड़ताल
13 हड़ताल
14 दूसरा शनिवार
15 रविवार साप्ताहिक अवकाश
22 रविवार साप्ताहिक अवकाश
25 गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु नव वर्ष
28 चौथा शनिवार
29 रविवार साप्ताहिक अवकाश
लगातार 6 दिन हड़ताल के कारण बैंक रहेंगे बैंक
दूसरी ओर बता दें कि इस साल होली पर बैंक लगातार 6 दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में न केवल बैंकों में कामकाज ठप्प रहेगा। बल्कि एटीएम में भी केश की किल्लत हो सकती है। हड़ताल और छुट्टियों को लेकर 10 मार्च से 15 मार्च तक बैंकों का काम काज प्रभावित होने की आशंका है। 10 मार्च को होली के त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक यूनियनें अपनी मांगों को लेकर 11 से 13 मार्च तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान कर सकती हैं। 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है और 15 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी। इससे पहले 8 मार्च को भी रविवार है।
नोट: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित