Bank Holiday January 2025: अगर आपने जनवरी 2025 के लिए बैंक से जुड़े किसी काम को करने की योजना बनाई है, तो इसके लिए छुट्टियों का शेड्यूल देखना जरूरी है। नए साल के पहले महीने में लगभग 15 बैंक छुट्टियां रहेंगी। इनमें दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार और कुछ अन्य त्योहार शामिल हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह के अवकाश हैं। आइए जानते हैं कि बैंक किन-किन दिनों पर जनवरी 2025 में बंद रहने वाले हैं।
जनवरी 2025 बैंक हॉलिडे की लिस्ट
1 जनवरी को पूरे भारत में बैंक नए साल के दिन बंद रहेंगे। इसके बाद 6 जनवरी को पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। 11 जनवरी को दूसरा शनिवार पड़ने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 12 जनवरी को रविवार है, जो एक और साप्ताहिक अवकाश है। 13 जनवरी को पंजाब और अन्य राज्यों में बैंक लोहड़ी के अवसर पर बंद रहेंगे। अगले दिन, 14 जनवरी को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में संक्रांति और पोंगल त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी को तमिलनाडु में तिरुवल्लुवर दिवस मनाया जाएगा, जबकि पश्चिम बंगाल और असम में तुसु पूजा मनाई जाएगी तो इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद जनवरी का चौथा शनिवार 25 तारीख को पड़ रहा है, जिसके चलते पूरे देश में एक बार फिर बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। इस कारण से पूरे भारत में बैंक फिर से बंद रहेंगे। अंत में, 30 जनवरी को सिक्किम में सोनम लोसर मनाया जाता है, जिस दिन बैंक बंद रहेंगे।
बैंक हॉलिडे पर ऐसे निपटाएं काम
बैंकों के बंद होने पर आप ATM और ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी असुविधा से बचने के लिए आप बैंक में छुट्टी के दिन पर यूपीआई या फिर डिजिटल पेमेंट का यूज भी कर सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित