Bank Holiday In October 2023: अब कुछ ही दिनों अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। अक्टूबर के महीने में कई सारे त्योहार के वजह से छुट्टियां भी भरपूर हैं। इसी वजह से अक्टूबर के महीने में बैंकों में सिर्फ 15 दिन ही कार्य होगा यानी बैंकों में 15 दिन अवकाश रहेगा।
इसी कारण अगर आपका भी आने वाले महीने यानी अक्टूबर में बैंक जाने का इरादा है, तो हॉलीडे लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। किस दिन बैंक में अवकाश रहेगा, इसकी जानकारी केंद्रीय बैंक देता है। हर कैलेंडर वर्ष के लिए आरबीआई अवकाश सूची तैयार करता है।
आरबीआई ने जो छुट्टियों की सूची जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्ट्रीय हैं। राष्ट्रीय अवकाश के दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वही कुछ अवकाश की बात करें तो फिर वह अवकाश स्थानीय या क्षेत्रीय स्तर के हैं। उन दिनों को सिर्फ उससे जुड़े राज्यों में ही बैंक शाखाएं बंद होंगी।
जानिए बैंक किस किस दिन रहेंगे बंद
• 1 अक्टूबर 2023 - रविवार की छुट्टी
• 2 अक्टूबर 2023 - गांधी जयंती की छुट्टी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
• 8 अक्टूबर 2023 - रविवार की छुट्टी
• 14 अक्टूबर 2023 - दूसरे शनिवार की छुट्टी
• 15 अक्टूबर 2023 - रविवार की छुट्टी
• 18 अक्टूबर 2023 - कटि बिहु की छुट्टी गुवाहाटी में बैंक रहेंगे बैंक बंद रहेंगे
• 21 अक्टूबर 2023 - दुर्गा पूजा/महा सप्तमी की छुट्टी
ये है बाकी छुट्टियां
• 22 अक्टूबर 2023 - रविवार की छुट्टी
• 24 अक्टूबर 2023 - दशहरा की छुट्टी
• 25 अक्टूबर 2023 - दुर्गा पूजा (दसई) की छुट्टी
• 26 अक्टूबर 2023 - दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस की छुट्टी
• 27 अक्टूबर 2023 - दुर्गा पूजा (दसई) गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
• 28 अक्टूबर 2023 - लक्ष्मी पूजा और चौथे शनिवार की छुट्टी
• 29 अक्टूबर 2023 - रविवार की छुट्टी
• 31 अक्टूबर 2023 - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद में बैंकों में अवकाश रहेगा
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा