अगस्त का महीना अपने साथ कई छुट्टियां लाने वाला है. अगले महीने बैंक कुल 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे. इनमें बैंक को मिलने वाले दूसरे और चौथे शानिवार की छुट्टियों को भी शामिल किया गया है. RBI (Reserve Bank of India) ने बैंकों की छुट्टियों को लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया है. अगर आप जरूरी काम से बैंक जा रहें है, तो जाने से पहले अगले महीने होने वाली बैंक की छुट्टियों को पता कर लें.

Advertisement

अगस्त का महीना बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छा रहने वाला है. क्योंकि इस महीने इन्हें कई छुट्टियां मिलने वाली है. इस महीने कई बड़े उत्सव आ रहे है जैसे रक्षा बंधन, जन्माष्टमी. RBI से मिली जानकारी के अनुसार बैंक में कुल मिलाकर 13 छुट्टियां होने वाली है.

Advertisement

RBI ने जारी की लिस्ट

हर बैंक में दूसरे और चौथे शानिवार को छुट्टी होती है. वहीं एक महीने में मिलने वाले चार रविवार को शामिल किया जाए, तो कुल मिलाकर 6 छुट्टियां हो जाती है. इन 6 छुट्टियों के अलावा भी अलग-अलग शहरों में त्योहारों के दौरान बैंक 7 दिनों तक बंद रहने वाले है. आप इसकी पूरी जानकारी RBI की ऑफिशल वेबसाइट से ले सकते हैं.

Advertisement

बैंकों में अगस्त में होने वाली छुट्टियां

तारीखकारणजगह
3 अगस्तकेर पूजाअगरतला
4 अगस्तरविवारहर जगह
8 अगस्तटेंडोंग लो रुम्फातगंगटोक
10 अगस्तदूसरा शानिवारहर जगह
11 अगस्तरविवारहर जगह
13 अगस्तदेश भक्त दिवसइंफाल
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवसहर जगह
18 अगस्तरविवारहर जगह
19 अगस्तरक्षा बंधनजयपुर, कानपुर, लखनऊ और अन्य जगह
20 अगस्तश्री नारायण गुरु जयंतीकोची, तिरुवनंतपुरम
24 और 25 अगस्तचौथा शानिवार और रविवारहर जगह
26 अगस्तजन्माष्टमीहर जगह

छुट्टियों पर कैसे करें बैंक संबंधित काम

अगस्त के महीने में आने वाली लगातर छुट्टियों की वजह से ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन बैंक से संबंधित कुछ ऐसे काम भी है. जिन्हें आप बैंक की अनुपस्थिति में भी कर सकते हैं. जैसे अगर आपको पैसे निकालने है, तो आप किसी भी बैंक के ATM के जरिए निकाल सकते हैं. यह ATM 24 घंटे खुले रहते है. वहीं अगर आपको किसी को पैसे भेजने है, तो आप किसी भी ऐप के UPI Payment के जरिए भेज सकते हैं.