नई दिल्ली। अगर आपको बैंक से कोई काम है, तो अगले कुछ दिन दिक्कत के हो सकते हैं। अगले 10 दिनों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। हालांकि यह छुट्टियां एक ही राज्य में नहीं हैं। राज्यों के हिसाब से यह छुट्टियां अलग अलग हैं। ऐसे में यहां पर हम आपको राज्यों के अनुसार बैंक की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। इस लिस्ट को देखने के बाद ही आप घर से बैंक के काम के लिए निकलें। इसके अलावा कई दिन छुट्टी पड़ने के कारण हो सकता है कि कुछ जगहों पर एटीएम से पैसे निकालने में भी दिक्कत आए। ऐसे में आपको पहले से ही पैसों का प्रबंध कर लेना चाहिए।
इस महीने ज्यादा छुट्टियां
इस महीने बैंकों में करीब 15 दिन छुट्टी है। जिसमें से 6 छुट्टियां अगले 10 दिनों में ही पड़ रही हैं। वहीं 21 अप्रैल के बाद अप्रैल में 24 को चौथे शनिवार और 25 को साप्ताहिक बंदी के तौर पर बैंक बंद रहेंगे।
ये है बैंकों की अगले 10 दिनों की छुट्टी की लिस्ट
13 अप्रैल - मंगलवार - उगाडी फेस्टिवल, तेलुगु न्यू ईयर, बोहाग बिहू, गुडी पड़वा, वैशाखी, सजिबु नोंगामपांबा (चैरोबा), नवरात्रि का पहला दिन (बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर में छुट्टी)
14 अप्रैल - बुधवार - डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती / तमिलनाडु वार्षिक दिवस / विशू / बिजू फेस्टिवल / चेईराओबा / बोहाग बिहू (आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला में खुले रहेंगे)
15 अप्रैल - गुरुवार - हिमाचल दिवस, बोहाग बिहू, बंगाली न्यू ईयर, सरहुल (अगरतला, गुवाहाटी, कोलकाता, रांची, शिमला में छुट्टी)
16 अप्रैल - शुक्रवार - बोहाग बिहू (गुवाहाटी में बैंक बंद)
18 अप्रैल - रविवार (साप्ताहिक बंदी)
21 अप्रैल - बुधवार - राम नवमी, गड़िया पूजा (अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुबनेश्वर, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और शिमला में बैंक हॉलिडे)
नोट : बैंकों की छुट्टी की यह जानकारी आरबीआई वेबसाइट की ली गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग