Bank Holiday 1 March: आरबीआई के द्वारा सभी बैंकों की छुट्टियों को निर्धारित किया जाता है। सभी प्रइवेट, सरकारी, सहकारी और अन्य बैंक रविवार और महीने के हर चौथे और दूसरे शनिवार को बंद रहते हैं। आज 1 मार्च को बैंक बंद रहेंगे या नहीं, इसे लेकर कई लोग कंफ्यूज हैं।
क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? (Bank Holiday Today)
आज 1 मार्च को महीने का पहला शनिवार होने के कारण बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार, महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो आज आप नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर काम करवा सकते हैं।
मार्च में इन दिनों पर भी होगी छुट्टी (Are Banks Open Or Close Today)
मार्च में बैंकों की छुट्टियां होली, होलिका दहन, बिहार दिवस, रमजान आदि के मौके पर पड़ रही हैं। आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, मार्च में कुल 14 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। 2 मार्च (रविवार) को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 7 मार्च को चापचार कुट की वजह से मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। फिर
8 मार्च (दूसरा शनिवार) के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
इसके बाद 9 मार्च (रविवार) पर साप्ताहिक अवकाश होगा और 13 मार्च को होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक हॉलिडे रहेगी। मार्च 14 को होली धुलेटी/धुलंडी/डोल जात्रा के कारण त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मार्च 15 को होली पर अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
मार्च 16 को साप्ताहिक अवकाश, मार्च 22 को रविवार के कारण साप्ताहिक अवकाश और बिहार दिवस की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 23 मार्च को रविवार की वजह से साप्ताहिक अवकाश होगा। फिर मार्च 27 को शब-ए-कद्र की वजह से जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद मार्च 28 को जुमा-तुल-विदा की वजह जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद होंगे। इसके बाद मार्च 30 को साप्ताहिक अवकाश होगा। फिर मार्च 31 को रमजान-ईद या ईद-उल-फितर पर कई राज्यों में सार्वजनिक छुट्टी होगी।
बैंक हॉलिडे के दिन ऐसे निटाएं जरूरी काम (Bank Holiday List March 2025)
नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सर्विसेस का यूज आप बैंक हॉलिडे के दिन पर कर सकते हैं। अगर आपको कैश की जरूरत है, तो आप एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आपको चेक जमा करना हो, कैश ट्रांजैक्शन करना हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही अपना काम निपटा लें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान