Bangalore Weather Forecast: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार शाम को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज 15 अप्रैल को भी इसी तरह के मौसम का अनुमान लगाया है. इसके तहत मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

Advertisement

18 जिलों के लिए अलर्ट जारी

IMD के अनुमान के मुताबिक आज हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले हफ्ते गरज के साथ बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की चेतावनी दी गई है.

Advertisement

आंध्र प्रदेश के तटीय मध्य क्षेत्रों और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण होने की आशंका है. मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक इस घटना से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसन जिलों में रायचूर, कोप्पल, गडग, ​​धारवाड़, हावेरी, दावणगेरे, शिवमोग्गा, चित्रदुर्गा, चिक्कमगलुरु, हासन, कोडागु, मैसूर, मांड्या, चामराजनगर, रामानगर, बेंगलुरु शहर, तुमकुर और कोलार सहित अन्य शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में आज भारी बारिश की आशंका है. मंगलवार को भी बेंगलुरु शहर समेत 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगाय दक्षिणी आंतरिक इलाकों में बारिश की संभावना है.

Advertisement

अगले हफ्ते के लिए मौसम का अनुमान

अगले हफ्ते कर्नाटक के अधिकांश तटीय और उत्तरी आंतरिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, आईएमडी के अनुसार कलबुर्गी, यादगीर और बीदर में शुष्क मौसम की स्थिति रहने की उम्मीद है.

बेंगलुरु के मौसम विज्ञान केंद्र के एन. पुवियारसन ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. उनके मुताबिक मौजूदा बारिश प्री-मानसून बारिश का हिस्सा है जिसके साथ अक्सर आंधी-तूफान भी आते हैं.

Advertisement

बेंगलुरू में वर्षा का असर

आने वाले घंटों में बेंगलुरू में और बारिश होने की उम्मीद है, जिससे यातायात जाम हो सकता है. जबकि अधिकांश बारिश सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में केंद्रित थी, उत्तरी बेंगलुरू के बानसवाड़ी, हेब्बल और होरामवु जैसे अन्य क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश दर्ज की गई. दक्षिण बेंगलुरू के जयनगर, केंगेरी और आरआर नगर जैसे क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली.

Advertisement

बीटीएम लेआउट, इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और वरथुर में भी मध्यम बारिश दर्ज की गई. कल हुई भारी बारिश के कारण हेब्बल एयरपोर्ट रैंप और संदीप उन्नीकृष्णन रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया. कुछ ही महीनों में मानसून का मौसम शुरू होने की उम्मीद है, जिससे पूरे क्षेत्र में वर्षा का पैटर्न और अधिक स्थिर हो जाएगा.