Bangalore Weather Forecast: कर्नाटक में बेंगलुरु समेत कई जगहों पर शनिवार को अच्छी बारिश हुई. इसी तरह 18 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश की आशंका के चलते मौसम विभाग ने तटीय और दक्षिणी अंदरूनी इलाकों के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
13 जुलाई को राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तरी अंदरूनी इलाकों के बेलगावी, गडग, बागलकोट, हावेरी, धारवाड़, बीदर, विजयपुरा, कलबुर्गी और दक्षिणी अंदरूनी इलाकों के चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, हासन, कोडागु, मैसूरु समेत अन्य जिलों में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है. बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C और 20°C रहने की संभावना है.
कल कैसा रहेगा मौसम?
14 जुलाई को दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तरी अंदरूनी इलाकों के बेलगावी, हावेरी, धारवाड़, बीदर, गडग, विजयपुरा, कलबुर्गी, बागलकोट, रायचूरु, कोप्पल, यादगीर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी अंदरूनी इलाकों के बेंगलुरु, चिक्काबल्लापुरा, चामराजनगर, कोलार, मांड्या, रामनगर, तुमकुरु समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
झमाझम बारिश का अलर्ट
15 जुलाई को दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तरी अंदरूनी इलाकों के बेलगावी, हावेरी, गडग, धारवाड़, बीदर, गडग, विजयपुरा और दक्षिणी अंदरूनी इलाकों के बल्लारी, विजयनगर, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, हासन, कोडागु, मैसूरु समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी.
16 जुलाई को तटीय दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तरी अंदरूनी इलाकों के बेलगावी, हावेरी, गडग, धारवाड़ जिलों में कई जगहों पर सामान्य बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी अंदरूनी इलाकों के चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. हासन, कोडागु, मैसूरु समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
पूरे हफ्ते का अलर्ट जारी
17 और 18 जुलाई को तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी अंदरूनी इलाकों के बेलगावी, हावेरी, गडग, धारवाड़, बीदर, गडग समेत अन्य जिलों में सामान्य बारिश और दक्षिणी अंदरूनी इलाकों के चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। हासन, कोडागु, मैसूरु, बेंगलुरु, रामनगर, तुमकुरु, विजयनगर जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग