Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरु में सितंबर महीने के शुरुआत से ही सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है, उसी कड़ी में आज एक बार सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। गोल्ड इन्वेस्टरों के सामने ये समय थोड़ा चिंताजनक हो सकता है क्योंकि इसके खरीदार हमेशा रेट कम होने का इंतजार करते हैं। वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण इन दिनों लगातार सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 108490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 107620 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 99450 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 98650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 81370 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 80720 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 108490 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 99450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 108620 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 99600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 108620 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 99600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 108620 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 99600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 108490 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 99450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोने (Gold) की कीमतों में लगभग 1.3% की गिरावट दर्ज की गई है। सात दिन लगातार बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली की, जिसकी वजह से दाम नीचे आए। हाल ही में सोना $3,578 प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यह बढ़ोतरी कमजोर अमेरिकी जॉब्स रिपोर्ट के बाद आई, जिससे बाजार को भरोसा हो गया कि इस महीने US Federal Reserve ब्याज दर घटा सकता है।
अब निवेशकों की नजर शुक्रवार को आने वाली US Payroll Report पर है। अगर रिपोर्ट कमजोर रही तो फेडरल रिजर्व सितंबर में रेट कट कर सकता है। लेकिन अभी भी आगे की पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि कुछ नीति-निर्माताओं की राय अलग-अलग है।
फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने पिछले महीने संकेत दिए थे कि अगर लेबर मार्केट कमजोर होता है, तो ब्याज दर घटाई जा सकती है।
सोने के मुकाबले चांदी (Silver) का प्रदर्शन इस साल और भी शानदार रहा है। चांदी की कीमतें इस साल 40% से ज्यादा बढ़ी हैं और सोमवार को यह $40 प्रति औंस के पार पहुंच गई, जो 2011 के बाद पहली बार हुआ है।
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?