Bamboo farming Business: अगर आप खेती के जरिए मोटा पैसा कमाना चाहते है तो फिर आप बांस की खेती का बिजनेस कर सकते हैं। सरकार से इसकी खेती के लिए सब्सिडी भी मिलती है। इसको हरा सोना भी कहा जाता है।

Advertisement

देश में काफी कम लोग है जो बांस की खेत कर रहे हैं। दिनों दिन बांस की मांग बढ़ती जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बांस की खेती दूसरी फसलों के मुकाबले बेहद सुरक्षित मानी जाती है। इसके साथ ही इसकी खेती से एक मोटा पैसा भी कमाया जा सकता हैं।

Advertisement

आप किसी भी नर्सरी से बांस के पौधे खरीद सकते हैं और इसको आप अपने खेत में लगा सकते हैं। आपको इसकी खेती करने के लिए जमीन तैयार करने की जरूरत नहीं होती है। आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि मिट्टी काफी रेतिली नहीं होनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर बांस की रोपाई की जा सकती है। इसके बाद गोबर की खाद डाल सकते हैं। जब रोपाई कर देते हैं तो फिर इसके तुरंत बाद इसमें पानी देना चाहिए और रोजाना एक महीने तक पानी देते रहना चाहिए।

Advertisement

इसमें 6 महीने के बाद एक सप्ताह में एक बार पानी देना चाहिए। इसमें एक हेक्टेयर भूमि पर बांस के 625 पौधे लगाए ज सकते हैं।

बांस के पौधों को ग्रोथ होना सिर्फ 3 महीने में ही शुरू हो जाती है। बांस के पौधों की कटाई-छंटाई समय-समय पर करनी पड़ती है।

इसकी फसल 3 से 4 वर्षों में शुरू हो जाती है। सरकार ने देश में बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2006-7 में राष्ट्रीय बांस मिशन शुरू किया था।

Advertisement

इस फसल के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है। बांस का इस्तेमाल कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही बांस का इस्तेमाल कागज बनाने के लिए किया जाता है।

इसकी खेती 40 वर्ष तक चलती रहती है। आप 2 वर्ष से 3 वर्ष की कड़ी मेहनत कर सकते हैं। इसके साथ कई सालों तक मोटी कमाई की जा सकती है। इसकी खेती से 4 वर्ष में लगभग 40 लाख रु कमा सकते हैं।

Advertisement

ये कटाई के बाद दोबारा बढ़ जाते हैं। बांस लकड़ियों का उपयोग कर कई तरह के समान बना सकते है। इससे आपका मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Diwali Shopping: delhi के इन बाजारों से करें सस्ती दिवाली शॉपिंग