Balkrishna Industries Stocks : निवेश के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीमें और म्यूचुअल फंड आदि शामिल हैं। पर इनमें आपको बहुत अधिक रिटर्न नहीं मिलेगा। म्यूचुअल फंड बाकी ऑप्शनों के मुकाबले बेहतर है, पर इससे अधिक रिटर्न आपको शेयर बाजार से मिल सकता है। शेयर बाजार में जोखिम तो है पर यदि आपको बढ़िया शेयर मिल जाए तो वो आपको करोड़पति भी बना सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे।
हम आपको बताने जा रहे हैं बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयर के बारे में। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 28 सालों में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 14 जुलाई 1995 को यह शेयर बीएसई पर 4.63 रु पर था, जबकि आज यह 1933.70 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 41,664.58 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 24000 रु 1 करोड़ रु से अधिक हो गए होंगे।
10 साल का रिटर्न
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 10 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न दे चुका है। 22 मार्च 2013 को यह शेयर बीएसई पर 132.39 रु पर था, जबकि आज यह 1933.70 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 1360.6 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 14 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।
5 दिन में कंपनी का शेयर 2.58 फीसदी गिरा है, जबकि 1 महीने में कंपनी का शेयर 4.10 फीसदी नीचे फिसला है। हालांकि 6 महीनों में यह 2.77 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। 2023 में अब तक इसने 9.18 फीसदी का नुकसान कराया है। इसके एक साल का रिटर्न -5.55 फीसदी रहा है। 5 साल में इसने 58.44 फीसदी रिटर्न दिया है।
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल इस समय 37,448.44 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,451.00 रु और निचला स्तर 1801 रु रहा है। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज मुंबई, भारत में स्थित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय टायर निर्माण कंपनी है। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज औरंगाबाद, भिवाड़ी, चोपांकी, डोंबिवली और भुज में स्थित पांच कारखानों में खनन, अर्थमूविंग, कृषि और बागवानी जैसे स्पेशियलिस्ट्स सेगमेंट्स में उपयोग किए जाने वाले ऑफ-हाइवे टायर बनाती है। 2013 में, यह दुनिया के टायर निर्माताओं में 41वें स्थान पर रही।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान