नई दिल्ली, सितंबर 14। भारत के अलावा भी बहुत से देशों में आज भी वह पुराना स्कूटर बहुत से लोगों के पास हैं। जिनकी बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं। राहुल बजाज को भारत में स्कूटर का राजा माना जाता हैं। भारत में राहुल बजाज ने सबसे पहला स्कूटर बजाज चेतक तैयार किया था। उन्होंने इस स्कूटर का नाम महाराणा प्रताप के घोड़े के नाम पर चेतक रखा था। बजाज कंपनी वर्ष 1980 तक स्कूटर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी थी। 49 वर्ष तक राहुल बजाज बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहें। उन्होंने अपने 49 वर्ष के कैरियर में बजाज ग्रुप को एक नई ऊंचाई, एक नए आयाम तक पहुंचाया। आज हम आपको राहुल बजाज की सफलता की कहानी बताने जा रहें है।
वर्ष 1926 में जमुना लाल बजाज ने बजाज ग्रुप की शुरुवात को थी। जमुना लाल बजाज राहुल बजाज के दादाजी थे। कमर्शियल डिपार्टमेंट में पहले बजाज कंपनी ने काम शुरू किया था। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अद्वितीय विचार, प्रतिभा, निरंतर प्रयास से बजाज को 72 मिलियन से 46.16 बिलियन की कंपनी बना दी थी।
वर्ष 1964 में राहुल बजाज ऑटो से जुड़े थे। वह बजाज कंपनी में 1968 तक सीईओ बन गए थे। बजाज कंपनी ने वर्ष 1972 में बजाज स्कूटर लॉन्च कर दिया। इस स्कूटर के लॉन्च होते ही लोगों ने इसे पसंद किया और इसे खरीदना शुरू कर दिया। इस स्कूटर की बुकिंग इतनी अधिक थी कि पर्ची में लिखा होता है। कि गाड़ी की बुकिंग 6-6 वर्ष के लिए हो चुका हैं।
बजाज कंपनी का वर्ष 1965 में टर्न ओवर 3 करोड़ तक पहुंच चुका था और इस कंपनी का वर्ष 2008 में टर्न ओवर लगभग 10 हजार करोड़ रु से भी अधिक तक हो चुका था। ये सब राहुल बजाज की कड़ी मेहनत की वजह से संभव हो चुका था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग