नयी दिल्ली। अगर आप बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम आएगी। हम आपको एक ऐसे प्लेटफॉर्म के बारे में बताएंगे, जहां से आप शानदार और महंगी बाइक काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। कम बजट या पहली बार बाइक खरीदने वालों के लिए ये प्लेटफॉर्म काफी बढ़िया है। जिस प्लेटफॉर्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां से आप सेकंड हैंड बाइक और स्कूटर काफी कम दाम पर खरीद सकते हैं। यहां आपको बजाज पल्सर, जिसके नए मॉडल की कीमत 1 लाख रु से अधिक है, 40000 रु तक में मिल जाएगी।

Advertisement

आरसी ट्रांसफर की फैसिलिटी भी मिलेगी

क्रेडआर सेकंड हैंड बाइक या स्कूटर खरीदने के लिए काफी बेहतर प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी तरह के दोपहिया वाहन किफायती रेट पर मिल सकते हैं। क्रेडआर पुरानी बाइकों को एक दम फिट करके बेचती है। आपको आसान आरसी ट्रांसफर की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही कंपनी की तरफ से वारंटी भी दी जाएगी। क्रेडआर से इस समय बजाज पल्सर 40 हजार रु में खरीदी जा सकती है।

Advertisement
मिलेगी 6 महीने की वारंटी

बजाज पल्सर 150 डीटीएस-आई बाइक केवल 40 हजार रु में मिल रही है। यदि आप क्रेडआर से ये बाइक खरीदते हैं तो आपको 6 महीनों की वारंटी भी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक (https://www.credr.com/all-used-bikes-in-Delhi-NCR-Kondli-Extension/Bajaj-Pulsar-150Dts-i/17099) पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि ये बाइक दिल्ली में बिक रही है।

ऑर्डर कर घर मंगाएं बाइक

यदि आप चाहें तो ऑर्डर कर इस बाइक को अपने घर मंगा सकते हैं। इसके लिए 399 रुपये में बाइक की डोरस्टेप डिलिवरी करवाएं। 150 सीसी वाली इस बाइक को पहला मालिक बेच रहा है। इस बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 149 सीसी का 4-स्ट्रोक और 2-वेल्व ट्विन स्पार्क वाला बीएस-4 डीटीएस-आई इंजन मौजूद है, जो 8000 आरपीएम पर 14 पीएस की ऊर्जा और 6000 आरपीएम पर 13.4 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक के फ्रंट में एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन मौजूद है। इसके फ्रंट में 240 एमएम डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं रियर में 130 एमएम ड्रम ब्रेक मौजूद है। बाइक के फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर की है। यदि आप बजाज की कोई नयी बाइक खरीदना चाहते हैं तो पहले रेट लिस्ट चेक करें।

बजाज की 2 लाख रु तक की कीमत वाली मोटरसाइकिलें :

- बजाज पल्सर एनएस200 : 1.33 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर आरएस200 : 1.52 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 400 : 1.99 लाख रुपये से शुरू
- बजाज का इकलौता ई-स्कूटर चेतक : 1 लाख रु से शुरू

1.25 लाख रु तक की कीमत वाली बाइकें :

- बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1.24 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 220एफ : 1.25 लाख रु से शुरू

1.15 लाख रु तक की कीमत वाली बाइकें :
- बजाज पल्सर 150 : 94,125 रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 1.02 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस160 : 1.10 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 180एफ : 1.14 लाख रुपये से

75,000 रु से कम कीमत वाली बाइकें :

- बजाज डिस्कवर 125 : 58,750 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 110 एच गियर : 64,301 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 125 नियोन : 71616 रुपये से शुरू

55 हजार रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलें :

- बजाज सीटी 100 : 47,654 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 100 : 52,166 रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 110 : 53,619 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 110 : 54138 रुपये से शुरू