नयी दिल्ली। बाकी वाहन कंपनियों की तरह बजाज ऑटो ने भी कुछ बाइकों की कीमतों में इजाफा किया है। इनमें पल्सर रेंज भी शामिल है। 'पल्सर' पूरे भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिल रेंज में से एक है। बजाज ऑटो इस समय पल्सर ब्रांड के तहत कुल सात बाइक ऑफर करती है। कंपनी ने हाल ही में पल्सर की लगभग बाइकों के दाम बढ़ाए हैं। पल्सर 125, पल्सर 150, पल्सर 180एफ और पल्सर 220एफ की कीमतों में जनवरी 2021 में बढ़ोतरी की गई है। हैरानी की बात यह है कि कंपनी ने अपने सबसे सस्ते पल्सर वेरिएंट यानी पल्सर 125 नियॉन ड्रम की कीमत में 506 रुपये की कमी की है। अगर आपका इरादा बजाज की कोई भी बाइक या स्कूटर चेतक खरीदने का है तो पहले कंपनी की नयी प्राइस लिस्ट चेक करें। यहां हम आपको बजाज की सभी मौजूदा बाइकों और स्कूटर का रेट बताएंगे।
55 हजार रु से कम दाम वाली बाइकें :
- बजाज सीटी 100 : 47,654 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 100 : 52,166 रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 110 : 53,619 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 110 : 54138 रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 125 : 58,750 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 110 एच गियर : 64,301 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 125 नियोन : 71616 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 150 : 94,125 रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 1.02 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस160 : 1.10 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 180एफ : 1.14 लाख रुपये से
- बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1.24 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 220एफ : 1.25 लाख रु से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस200 : 1.33 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर आरएस200 : 1.52 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 400 : 1.99 लाख रुपये से शुरू
- बजाज का इकलौता चेतक (ई-स्कूटर) भी उपलब्ध है। इसका दाम 1 लाख रु है।
- बजाज पल्सर 250 : 1.20 लाख रु
- बजाज एवेंजर 400 : 1.50 लाख रु
- बजाज एनएस 250 : 1.60 लाख रु
- बजाज पल्सर आरएस400 : 1.70 लाख रु
बजाज ऑटो ने दिसंबर 2020 में कुल 1,28,642 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि 2019 के इसी महीने में कंपनी ने 1,24,125 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इसकी दिसंबर सेल्स में 3.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हालांकि पिछले महीने इसकी मार्केट हिस्सेदारी 11.41 फीसदी रही, जो दिसंबर 2019 में 11.82 फीसदी के मुकाबले 0.42 फीसदी कम रही। बजाज ऑटो देश की चौथी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। इसकी पल्सर 125 की बिक्री 183 फीसदी बढ़ कर 42,686 यूनिट्स, पल्सर 180 + 200 एनएस की बिक्री 59 फीसदी बढ़ कर 8279 यूनिट्स रही।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान