Bajaj Housing Finance IPO: बजाज ग्रुप की सब्सिडियरी बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने पब्लिक इश्यू के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP फाइल कर दिया है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन दिया है. बजाज ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी की प्लानिंग IPO के जरिए करीब 7000 करोड़ रुपए जुटाने की है. IPO में पैरेंट कंपनी बजाज फाइनेंस ऑफर फॉर सेल यानी OFS में करीब 3000 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री करेगी. जबकि 4000 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी होंगे.

Advertisement

OFS और फ्रेश इश्यू से फंड जुटाने की योजना

मार्केट रेगुलेटर के पास जमा किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP में IPO से जुड़ी जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक पब्लिक ऑफरिंग में ऑफर फॉर सेल के साथ नए शेयर भी जारी किए जाएंगे. IPO में OFS में बजाज फाइनेंस करीब 3000 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर करेगी. वहीं, फ्रेश शेयरों के जरिए 4000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. हालांकि, प्राइस बैंड और लिस्टिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है.

Advertisement

IPO से मिले फंड का कहां होगा इस्तेमाल?

फाइलिंग के मुताबिक बजाज हाउसिंग फाइनेंस IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी. हाल ही में बोर्ड ने कंपनी के बाजार में लिस्ट होने के प्रस्ताव को मंजूरी किया था. साथ ही कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट पर भी विचार कर रही है. अगर प्री-IPO प्लेसमेंट होता है तो इसका साइज IPO के कुल साइज का 20% से ज्यादा नहीं होगा. DRHP में कंपनी ने कहा कि एक्सचेंज पर लिस्टिंग कंपनी के ब्रांड पर होगी.

Advertisement

बजाज हाउसिंग फाइनेंस का क्या है कारोबार?

बजाज हाउसिंग फाइनेंस, बजाज ग्रुप की कंपनी है, जोकि बजाज फाइनेंस की 100% सब्सिडियरी है. बजाज फाइनेंस में बजाज फिनसर्व की 51.34% हिस्सेदारी है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस, RBI के स्केल बेस्ड रेगुलेशन गाइडलाइन के तहत अपर लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी NBFC है. बता दें कि सितंबर 2022 में ही बैकिंग रेगुलेटर ने 15 NBFCs को इस दायरे में रखा था.

Advertisement

RBI के नियम की वजह से IPO ला रही कंपनी?

RBI के प्रावधानों के मुताबिक अपर लेयर NBFC कैटेगरी में आने वाली कंपनियों को सितंबर 2025 तक खुद को बाजार मे लिस्ट कराना होगा. इससे पहले मई में ही ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस को लेकर एक अनुमान जारी किया था. इसमें कहा गया था कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस अगले साल बाजार में लिस्ट होगी. IPO के लिए प्राइस 550 से 570 रुपए के बीच हो सकता है. 31 मार्च 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार बजाज हाउसिंग फाइनेंस 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का असेट मैनेज करता है.