Bajaj Group Stock; Dividend Record Date: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार (16 सितंबर) को जबरदस्त तेजी देखी गई। इस बीच कई कंपनियों के शेयरों में अच्छी उछाल दर्ज हुई। इसी कड़ी में बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार होता हुआ दिखाआ दिया।

Advertisement

दरअसल, इस कंपनी ने आज यानी मंगलवार को निवेशकों के लिए दिवाली से पहले भारी भरकम डिविडेंड देने की घोषणा कर दी। इतना ही इसके साथ कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। कंपनी ने पात्र निवेशकों को 650 प्रतिशत के डिविडेंड की सिफारिश की है।

Advertisement

हम यहां बजाज ग्रुप के जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ( Bajaj Holdings & Investment Ltd) है। खबर लिखे जाने तक दोपहर के 12:50 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 13225 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Bajaj Holdings Dividend Amount: हर शेयर पर मिलेंगे 65 रुपये

बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ने मंगलवार को 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर 65 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की सिफारिश की है। फाइलिंग में कंपनी ने कहा है कि पात्र निवेशकों को 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 65 रुपये यानी 650 फीसदी का डिविडेंड दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए 28 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Advertisement

Bajaj Holdings Dividend Record Date

एक्सचेंज फाइलिंग में बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट ने बताया कि बैठक में कंपनी के बोर्ड ने डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट के तौर पर 22 सितंबर, 2025 (सोमवार) तय की है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि जिन निवेशकों के पास इस डेट तक बजाज होल्डिंग के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

Advertisement

कब खाते में आएंगे डिविडेंड के पैसा?

फाइलिंग में कंपनी ने आगे यह भी बताया है कि अंतरिम डिविडेंड पात्र शेयरधारकों के बैंक खातों में मंगलवार, 14 अक्टूबर, 2025 को या उससे पहले जमा कर दिए जाएंगे।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]