Bajaj Finance ने लगभग 8 हजार 800 करोड़ रु जुटाने के लिए मेगा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) लॉन्च किया है। इस क्यूआईपी के लिए कंपनी ने प्रति शेयर 7533.81 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है।
सोमवार 6 नवंबर 2023 को बजाज फाइनेंस ने स्टॉक मार्केट को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने लगभग एक साल पहले यह जानकारी दी थी कि वह प्रेफरेंशियल शेयर जारी करके 10 हजार करोड़ रु जुटाने की कोशिश करेगी।
स्टॉक मार्केट को भेजी सूचना में कंपनी की तरफ से बताया गया है कि वह फ्लोर प्राइस पर 5 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे सकती हैं।
सूत्रों ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया कि क्यूआईपी के माध्यम से कंपनी 18 हजार 800 करोड़ रु तक जुटा सकती है। फंड जुटाने के लिए सांकेतिक मूल्य मौजूदा मार्केट प्राइस से 4 फीसदी छूट पर होने की संभावना है।
इससे पहले 5 अक्टूबर को कंपनी ने ऐलान किया था कि वह 10 हजार करोड़ रु का फंड जुटाने की प्रयास करेगी।
एनबीएफसी ने लगभग 8 हजार 800 करोड़ क्यूआईपी के माध्यम से और प्रमोटर बजाज फिनसर्व को प्रेफरेंशियल शेयर जारी करके बाकी 1 हजार 200 करोड़ रु जुटाने की योजना बनाई थी।
बजाज फाइनेंस पहले भी क्यूआईपी से जुटा चुकी है पैसे
इससे पहले सितंबर 2019 में बजाज फाइनेंस क्यूआईपी रूट के माध्यम से 8 हजार 500 करोड़ रु जुटाए थे और इसका इश्यू 5 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इस डील में ब्लैकरॉक और सिंगापुर की जीआईसी जैसी कंपनियों की भागीदारी देखी गई। वर्ष 2018 में फर्म ने इसी रास्ते से 4 हजार 500 करोड़ रु जुटाए थे।
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, बजाज फाइनेंस ने अपनी प्रोडक्ट लाइन को विस्तार करने का प्लान बनाया है। इसके तहत कंपनी माइक्रो फाइनेंस के साथ ट्रैक्टर, नई कार और गोल्ड लोन फाइनेंसिंग में उतरने पर विचार कर रही है।
बजाज फाइनेंस के शेयर का प्रदर्शन
आज यानी मंगलवार 7 नवंबर 2023 को बीएसई पर बजाज फाइनेंस का शेयर 1:28 बजे 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 7 हजार 468 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
इसके शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 6 महीने में लगभग 11.98 फीसदी का रिटर्न दिया है। वही, अगर हम पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो फिर पिछले 5 कारोबारी दिनों में इसके शेयर में लगभग 0.76 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
अगर हम बजाज फाइनेंस के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर देखे तो फिर इसके 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 8 हजार 190 रु है। वही, इसके 52 सप्ताह का निचला स्तर देखे तो यह 5 हजार 487.25 रु है।
यह भी पढ़ें: Amazon कर्मचारी का ऑफिस लौटने से इंकार, छोड़ दिए करोड़ों के शेयर
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत