नई दिल्ली, जून 6। बाइक सेगमेंट में आपको एक से एक शानदार लुक और दमदार इंजन वाली बाइक मिल जाएगी। मगर अकसर ऐसी बाइकें काफी हेवी होती हैं, जो अच्छा माइलेज नहीं देती। इनकी कीमत भी अधिक होती है। यानी एक तो कीमत ज्यादा और दूसरे फिर आपको पेट्रोल पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। यदि हम आपको एक ऐसी बाइक के बारे में बताएं, जो आपको इन दोनों के तरह के खर्चों से बचा ले, तो कैसा रहेगा। जी हां यहां हम आपको बजाज सीटी 100 के बारे में बताएंगे, जिसे आप काफी कीमत में खरीद सकते हैं। साथ ही इस बाइक को आप एक लीटर पेट्रोल में काफी दूर तक भी चला सकते हैं।
बता दें कि बजाज सीटी 100 को आप कोई भी सिर्फ 40 रुपये रोज के खर्च पर खरीद सकता है। आपको इस बाइक के लिए 6000 रु की डाउन पेमेंट देनी होगी। फिर आपको बजाज सीटी 100 के लिए हर महीने 1218 रु ईएमआई देनी होगी। यानी रोज का खर्च देखें तो करीब 40 रु। बताते चलें कि इस बाइक की कीमत 44,890 रु है। इसका टॉप मॉडल 47654 रु में खरीदा जा सकता है।
ऊपर बताए गए उदाहरण में आपका लोन 5 साल के लिए होगा। मगर यदि आप चाहें तो लोन अवधि कम भी कर सकते हैं। यदि आप 3 साल की लोन अवधि चाहते हैं तो आपकी मासिक ईएमआई होगी 1765 रु। उस स्थिति में आपकी जेब पर रोजाना का खर्च करीब 59 रु आएगा। लोन अवधि कम करने पर आपका एक फायदा होगा। असल में लोन अवधि जितनी लंबी हो ब्याज उतना चुकाना पड़ता है।
बजाज सीटी 100 के फीचर्स की बात करें तो बाइक में 102 सीसी का इंजन मौजूद है। ये इंजन 7.9 पीएस की पावर और 8.34 एनएम की टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है। यह बाइक 104 किमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। यही इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है। अगर आप बजाज की कोई और बाइक खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
55 हजार रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- बजाज सीटी 100 : 44890 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 100 : 52,915 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 110 : 54138 रुपये से शुरू
75,000 रु से कम कीमत वाली बाइकें :
- बजाज प्लेटिना 110 एच गियर : 63,424 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 125 नियोन : 73363 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस 125 : 93,690 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 150 : 95,872 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 180 : 1.09 लाख रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 1.04 लाख रुपये से शुरू
1.30 लाख रु से सस्ती बाइकें :
- बजाज पल्सर एनएस160 : 1.11 रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1.27 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 220एफ : 1.28 लाख रु से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस200 : 1.35 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर आरएस200 : 1.57 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 250 : 1.70 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 400 : 2.07 लाख रुपये से शुरू (- बजाज का इकलौता ई-स्कूटर चेतक : 1.15 लाख रु से शुरू)
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान