नई दिल्ली, अप्रैल 19। भारत में वैसे तो ढेर सारी बाइकें और मोटरसाइकिलें उपलब्ध हैं। मगर हर बाइक पेट्रोल बचाने वाली नहीं है। बाइक जिती हेवी होगी, उतना ही अधिक पेट्रोल खर्च करेगी। इस समय पेट्रोल के दाम काफी अधिक हैं। ऐसे में हेवी बाइक आपकी जेब पर अधिक बोझ डालेगी। इसलिए बेहतर है कि आप फ्यूल एफिशिएंट यानी कम पेट्रोल खर्च करने वाली मोटरसाइकिल खरीदें। ऐसी ही एक बाइक है बजाज सीटी 100। इस नयी बाइक की शुरुआती कीमत 55 हजार रु है। मगर आप इसे आधे दाम पर खरीद सकते हैं।
बजाज सीटी 100 का नया मॉडल आपको 55,000 रु में मिलेगा। मगर यदि आपका बजट इतना न हो तो आप इस बाइक का पुराना यानी सेकंड हैंड मॉडल खरीद सकते हैं। बजाज सीटी 100 का सेकंड मॉडल आपको आधी से भी कम कीमत पर मिल जाएगा। बता दें कि अब भारत में सेकंड हैंड कार और बाइकों का बाजार काफी बड़ा हो गया है। कई प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप सेकंड हैंड बाइकें खरीद सकते हैं।
इस समय सेकंड हैंड बाइक के जो प्लेटफॉर्म हैं, उन्हीं में से एक बाइक्स 24। बजाज सीटी 100 के पुराने मॉडल को बाइक्स 24 पर लिस्ट किया गया है। आप इस बाइक के पुराने मॉडल को बाइक्स 24 से खरीद सकते हैं। बता दें कि बजाज सीटी 100 का 2017 मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। अच्छी बात यह है कि इसे पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है।
बजाज सीटी 100 का जो मॉडल बेचा जा रहा है, उसकी कीमत सिर्फ 26000 रु है। इस बाइक की वैसे तो शुरुआती कीमत 44,890 रु है, मगर इंश्योरेंस आदि मिला कर ओनरोड कीमत 55000 रु से ऊपर है। बजाज सीटी 100 में सिंगल सिलेंडर वाला 4 स्ट्रोक 102 सीसी का इंजन दिया गया है। ये इंजन 7.9 पीएस की पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी मौजूद है। बात माइलेज की करें तो बजाज सीटी 100 एक लीटर पेट्रोल में 90 किमी तक चल सकती है।
बजाज सीटी 100 का बिक रहा मॉडल दिल्ली में रजिस्टर्ड है। ये बाइक करीब 43,000 चली हुई है। यदि आप ये बाइक खरीदें तो 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। इसके अलावा 7 दिनों का ट्रायल के साथ ही आपको मनी बैक की गांरटी भी मिलेगी। मगर ध्यान रहे कि पुरानी बाइक लेने से पहले गाड़ी की अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। गाड़ी की कंडीशन के अलावा उसके डॉक्यूमेंट्स भी चेक करें।
एक और सेकंड हैंड बाइकों का प्लेटफॉर्म है। ये है ड्रूम, जहां बजाज की वी15 का 5 साल पुराना मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। ड्रूम से बजाज वी15 का 2016 मॉडल खरीदा जा सकता है। ये बाइक 30,000 किमी से अधिक चली हुई है। बजाज वी15 में 150 सीसी का इंजन है। कीमत की बात करें तो आपको ये बाइक सिर्फ 40,000 रु में मिल जाएगी। बता दें कि भारतीय नौसेना के पहले एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत के लोहे से इस बाइक को बनाया गया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान