नयी दिल्ली। बजाज ऑटो पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। यह मोटरसाइकिल, स्कूटर और ऑटो रिक्शा बनाती है। बजाज ऑटो बजाज ग्रुप का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1940 के दशक में राजस्थान में जमनालाल बजाज ने की थी। कंपनी के पास चाकन (पुणे), वलुज (औरंगाबाद के पास) और पंतनगर (उत्तराखंड) में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। बजाज ऑटो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और भारत में दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी भी है। बता दें कि हाल ही में बजाज ने अपने कुछ बाइकों के दाम बढ़ाए हैं। अगर आप बजाज की कोई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो पहले रेट चेक कर लें। यहां हम आपको बजट के बाद बजाज की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट बताएंगे। आप बजाज की सभी बाइकों के साथ-साथ स्कूटरों का भी रेट चेक कर सकते हैं।
बजाज की 2 लाख रु तक की कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- बजाज पल्सर एनएस200 : 1.33 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर आरएस200 : 1.52 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डोमिनार 400 : 1.99 लाख रुपये से शुरू
- बजाज का इकलौता ई-स्कूटर चेतक : 1 लाख रु से शुरू
- बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1.24 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 220एफ : 1.25 लाख रु से शुरू
- बजाज पल्सर 150 : 94,125 रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 1.02 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस160 : 1.10 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 180एफ : 1.14 लाख रुपये से
- बजाज डिस्कवर 125 : 58,750 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 110 एच गियर : 64,301 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 125 नियोन : 71616 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 100 : 47,654 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 100 : 52,166 रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 110 : 53,619 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 110 : 54138 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 250 : 1.20 लाख रु
- बजाज एवेंजर 400 : 1.50 लाख रु
- बजाज एनएस 250 : 1.60 लाख रु
- बजाज पल्सर आरएस400 : 1.70 लाख रु
बजाज ऑटो की जनवरी में कुल बिक्री में 8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी। निर्यात में जोरदार उछाल से बजाज ऑटो की सेल्स बढ़िया रही। कंपनी ने जनवरी 2020 में 3.94 लाख यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2021 में 4.25 वाहन बेचे। इसकी कुल दोपहिया सेल्स 16 फीसदी बढ़ कर 3.84 लाख यूनिट्स रही। जबकि दोपहिया वाहनों का निर्यात 30 फीसदी बढ़ कर 2.27 लाख यूनिट्स रहा। कंपनी की कुल घरेलू सेल्स में 11 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि निर्यात में 26 फीसदी का इजाफा हुआ।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति