नई दिल्ली: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, विशेषकर इलेक्ट्रिक स्कूटर सेग्मेंट में कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हाल ही में देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने भी बाजार में अपनी नई चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था। अब कंपनी देश के बाजार में सबसे कम कीमत की इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है।
दरअसल, (बजाज ऑटो) भारतीय बाजार के लिए एक सिंगल-सीटर, लो-पावर और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रहा है। कंपनी इसे स्कूटर को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सर्विस स्टार्टअप युलु के लिए तैयार कर रही है। बीते साल नवंबर महीने में कंपनी ने स्टार्ट अप कंपनी युलु में 8 मिलियन डॉलर के स्टेक खरीदे थें। अब कंपनी इसी स्टार्ट अप कंपनी के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण कर रही है। बजाज इसी स्टार्ट अप कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सप्लाई करेगा। ऐसा पहली बार है कि जब बजाज ऑटो ने किसी स्टार्ट अप कंपनी में निवेश किया है।
वहीं खबर है कि कंपनी इस युलु इलेक्ट्रिक स्कूटर को कम से कम कीमत में लांच करेगी। युलु के को-फाउंडर और सीईओ ने इस बात की भी जानकारी दी है कि, हम एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैयार कर रहे हैं जिसका निर्माण चीन में होगा और इसे भारत में असेंबल किया जाएगा। वहीं उन्होनें यह भी बताया कि, हम इस स्कूटर पर तकरीबन 600 डॉलर खर्च करेंगे जो कि तकरीबन 40,000 रुपये के बराबर होगा। लेकिन ऑपरेशन में बजाज ऑटो के बाद इस स्कूटर को 500 डॉलर के खर्च में तैयार किया जा सकेगा, जिसके बाद इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम होने की संभावना होगी।
बता दें कि युलु इलेक्ट्रिक स्कूटर में 48V का मोटर प्रयोग किया गया है, जो कि अधिकतम 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसके अलावा ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। सबसे खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। फिलहाल, कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है, और इसे बिक्री के लिए कब लांच किया जाएगा। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जानकारों का मानना है कि इसे अगले साल तक बाजार में बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने बजाज चेतक इलेक्ट्रिक को लांच किया है, जिसके बेस वैरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये और प्रीमियम वैरिएंट की कीमत 1.15 लाख रुपये है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान