नयी दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक बुरी खबर है। पहली तिमाही में जीडीपी में भारी गिरावट के बाद अब भारत प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में अपने पड़ोसी बांग्लादेश से पिछड़ सकता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ताजा वैश्विक आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के प्रभाव के कारण 2020 (कैलेंडर वर्ष) में भारत प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में बांग्लादेश से नीचे खिसकने वाला है। आईएमएफ ने 2020 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी (डॉलर के संदर्भ में, मौजूदा कीमतों पर) के 10.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,877 डॉलर रहने का अनुमान लगाया है। वहीं बांग्लादेश के लिए ये 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,888 डॉलर रह सकती है।
प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में भारत कुछ साल पहले तक बांग्लादेश से काफी आगे था, लेकिन देश के तेजी से बढ़ते निर्यात के कारण यह अंतर काफी हद तक कम हो गया है। इसके अलावा भारत की बचत और निवेश में सुस्ती रहे, बांग्लादेश में इन दोनों चीजों में काफी भारी वृद्धि देखी गई। अगर आईएमएफ का अंदाजा सही रहता है तो फिर भारत क्षेत्रीय जीडीपी में पाकिस्तान और नेपाल से ही आगे रह जाएगा। इसका मतलब है कि दक्षिण एशिया के अन्य देशों - भूटान, श्रीलंका, मालदीव और निश्चित रूप से बांग्लादेश - भारत से आगे होंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीडीपी में गिरावट आ सकती है, जबकि नेपाल और भूटान की अर्थव्यवस्थाओं के इस साल बढ़ने की उम्मीद है। भारत के लिए आईएमएप का अनुमान आरबीआई के 9.5 फीसदी गिरावट (वित्त वर्ष 2020-21 के लिए) से भी बदतर है। यह विश्व बैंक के पूर्वानुमान की तुलना में भी निराशाजनक है जिसने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 9.6 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है। इसके अलावा विश्व बैंक ने यह भी कहा कि भारत अब तक की खराब स्थिति में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेन और इटली के बाद भारत में संभावित 10.3% की गिरावट दुनिया के किसी देश में तीसरी सबसे तेज गिरावट होगी। जबकि विकासशील देशों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच ये सबसे भारी गिरावट होगी।
आईएमएफ ने रिपोर्ट में कहा है कि चीन के अलावा अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में 2020 में 5.7 फीसदी की गिरावट आएगी। यह जून में अनुमानित 5.0 फीसदी की तुलना में ज्यादा खराब है। रिपोर्ट के साथ पेश किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था 1990-91 के संकट के बाद से सबसे ज्यादा बड़ी गिरावट देखेगी। यह दिखाता है कि श्रीलंका के बाद भारत दक्षिण एशिया में सबसे बुरी अर्थव्यवस्था है।
आईएमएफ की रिपोर्ट कहती है कि 2021 में भारत एक रिकवरी देश सकता है, जिससे प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के मामले में देश एक बार फिर से बांग्लादेश से आगे निकल सकता है। रिपोर्ट के अनुमानों के अनुसार (कैलेंडर वर्ष) 2021 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 8.2 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। इसी अवधि में बांग्लादेश के लिए अनुमानित नंबर 5.4 प्रतिशत है। इससे बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,990 डॉलर की तुलना में 2021 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2,030 डॉलर तक बढ़ेगी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका