नयी दिल्ली। एक समय अरबपति रहे अनिल अंबानी के बुरे दिन जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। असल में क्रेडिट सुइस प्राइम फोकस में हिस्सेदारी बेचने जा रही है। मगर अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल ने इस डील का विरोध किया है। यानी रिलायंस कैपिटल इस डील पर राजी नहीं है। क्रेडिट सुइस प्राइम फोकस की 33.12 फीसदी हिस्सेदारी इसी के प्रमोटर ग्रुप बेचना चाहती है। 33.12 फीसदी हिस्सेदारी का सौदा प्रति शेयर 44.15 रु पर हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस कैपिटल रिलायंस ग्रुप का हिस्सा है, जिसके चेयरमैन अनिल अंबानी हैं।
रिलायंस कैपिटल के अनुसार प्राइम फोकस में इस तरह हिस्सेदारी बेचा जाना अधिकारों का गलत इस्तेमाल है। प्राइम फोकस में रिलायंस मीडियावर्क्स का 10.57 फीसदी हिस्सा है। रिलायंस मीडियावर्क्स भी अनिल अंबानी वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनी है। रिलायंस मीडियावर्क्स ने मार्केट रेगुलेटर सेबी से इस मामले में जांच का आग्रह करने के साथ ही क्रेडिट सुइस के प्राइम फोकस में हिस्सेदारी बेचने पर फौरन पाबंदी लगाने को भी कहा है।
रिलायंस मीडियावर्क्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजार को अलग से दी सूचना में कहा कि कंपनी ने बाजार नियामक सेबी से इस मामले में जांच का आग्रह किया है और क्रेडिट सुइस को प्राइम फोकस के शेयर बेचने पर तत्काल पाबंदी लगाने का आग्रह किया है। कंपनी की दलील है कि प्रााइम फोकस में हिस्सेदारी उसके मौजूदा रेट से कम पर गलत है। साथ ही ये दी गयी जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभाना भी है। रिलायंस मीडियावर्क्स ने ये भी कहा कि ऐसा फैसला कंपनी के 8 लाख शेयरधारकों के और निवेशकों के हितों के खिलाफ है।
प्राइम फोकस का शेयर इस समय कमजोर स्थिति में है। ये आज 30 दिसंबर को 54.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 56.00 रु पर खुला। मगर फिर इसमें गिरावट देखने को मिली। करीब 12.30 बजे ये 1.50 रु या 2.73 फीसदी की कमजोरी के साथ 53.45 रु पर है। ये पिछले 52 हफ्तों में 58.80 रु तक ऊपर गया है, जबकि इस दौरान शेयर का निचला स्तर 17.40 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 16 अरब रु के करीब है।
24 दिसंबर 2020 को प्राइम फोकस के प्रमोटरों के साथ क्रेडिट सुइस ने एक शेयर खरीद समझौता (एसपीए) किया गया, जिसमें प्रति शेयर 44.15 रुपये पर 33.12% शेयर बेचे जाने हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान