Patanjali Foods to Acquire Patanjali Ayurved Busines: हाल ही में पतंजलि फूड्स लिमिटेड के बोर्ड ने अपनी पेरेंट कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के होम एंड पर्सनल केयर बिजनेस को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पीएएल एचपीसी कारोबार में अभी भारत के एफएमसीजी स्पेस में एक मजबूत ब्रांड इक्विटी और देशभर में करोड़ों उपभोक्ता का आधार रखती है। इस 'होम एंड पर्सनल केयर' व्यवसाय में चार की-सेगमेंट्स। इसमें डेंटल केयर, स्किन केयर, होम केयर, हेयर केयर शामिल है।
यह रणनीति कंपनी को देगी मजबूती
एचपीसी बिजनेस को खरीदने की यह स्ट्रैटजी कंपनी के मौजूदा एफएमसीजी उत्पाद के पोर्टफोलियो को प्रतिष्ठित ब्रांडों की एक श्रंखला के साथ मजबूत करेगी। साथ ही राजस्व एवं एबिटा को भी बढ़ाएगी।
पीएफएल पीएएल के संपूर्ण एचपीसी व्यवसाय को अधिग्रहित करने के लिए तैयार है। इसमें व्यवसाय, संबंधित कर्मचारियों, वितरण नेटवर्क, अनुबंधों, लाइसेंसों, परमिटों, सहमतियों और इस ऑपरेशन के लिए आवश्यक अनुमोदनों से संबंधित सभी परिसंपत्तियां और देनदारियां शामिल हैं। अधिग्रहण विभिन्न पूर्ववर्ती शर्तों की पूर्ति के अधीन है जो कि मुख्य रूप से व्यावसायिक उपक्रम के ट्रांसफर के लिए आवश्यक नियामक अप्रूवल हैं।
एचपीसी बिजनेस के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के इंटेलेक्चुअल राइट्स के मूल्य और इसके बाजार महत्व को भी स्वीकार करती है। इसके अनुसार, कंपनी और पीएएल ने लाइसेंसिंग समझौते में प्रवेश करने के लिए भी सहमति व्यक्त की है, जो कंपनी को पीएएल के स्वामित्व वाले ट्रेडमार्क और संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकारों का उपयोग करने की अनुमति देता है। यह एचपीसी व्यवसाय के उत्पाद पोर्टफोलियो से संबंधित हैं।
इतने करोड़ रुपये में खरीदेगी ये बिजनेस
HPC बिजनेस के ट्रांसफर के लिए कंपनी और पीएएल के बीच 1100 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि पर पारस्परिक रूप से बातचीत की गई है। कंपनी और पीएएल के बीच 3% टर्नओवर आधारित शुल्क के साथ-साथ अन्य शर्तों के लिए की लाइसेंसिंग व्यवस्था पर सहमति हुई है।
इस अधिग्रहण के साथ, कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि उसने FMCG क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की अपनी यात्रा में एक मजबूत एफएमसीजी कंपनी होने की अपनी स्थिति की पुष्टि की है, जैसा कि उसने अपने पहले एफपीओ के समय अपने शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता जताई थी।
पतंजलि फूड्स के सीईओ संजीव अस्थाना ने कहा कि कंपनी इस सौदे को आंतरिक नकदी भंडार के जरिए वित्तपोषित करेगी। उन्होंने कहा कि यह सौदा चालू तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हमने जिस कारोबार का अधिग्रहण किया है उसका कारोबार पिछले वित्त वर्ष में लगभग 2,800 करोड़ रुपये था।" उन्होंने कहा कि इस सौदे से कंपनी के राजस्व और शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी होगी।
बोर्ड की मंजूरी के बाद, पतंजलि फूड्स अब अधिग्रहण के संबंध में निश्चित समझौतों को निष्पादित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी और साथ ही लेनदेन के लिए आवश्यक अनुमोदन के लिए आवेदन करेगी।
इसके अलावा, पतंजलि फूड्स और पीएएल के बीच 3 प्रतिशत टर्नओवर आधारित शुल्क के साथ-साथ अन्य शर्तों के लिए लाइसेंसिंग व्यवस्था पर भी सहमति बन गई है। कंपनी ने यह भी बताया है कि FMCG सेक्टर में एक मेजर प्लेयर बनने की जर्नी में यह एक बड़ा कदम है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक