Health Insurance for Senior Citizen: दिवाली सीजन के शुभ अवसर प्रधानमंत्री मोदी ने सीनियर सिटीजन को बड़ा तोहफा दिया है. देश के 70 साल या उससे ज्यादा के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड के तहत बीमा कवर दिया जाएगा. अब बुजुर्गो को अपने इलाज की चिंता करने की जरूरत नहीं है.
केंद्र सरकार द्वारा ये बीमा कवर कल यानी 29 अक्टूबर को शुरु हो जाएगा. पीएम मोदी ने देश में रहने वाले सभी सीनियर सिटीजन को ये तोहफा दिवाली से कुछ दिन पहले दिया है. कल यानी 29 अक्टूबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY) की शुरुआत बुजुर्गो के लिए करेंगे. वहीं सीनियर सिटीजन के लिए U-WIN पोर्टल भी शुरू किया जाएगा.
कितने रुपये का मिलेगा बीमा कवर?
पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए बीमा कवर के तहत 5 लाख प्रति वर्ष का फ्री इंश्योरेंस हेल्थ कवरेज दिया जाएगा. वहीं बीमा कवर के लिए सरकार द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए नया कार्ड जारी किया जाएगा. ये बीमा कवर सिर्फ 70 साल से ज्यादा उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा.
वहीं इस कार्ड का फायदा 70 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोग उठा पाएंगे. फिर चाहे वे कितने भी अमीर या गरीब परिवार से आते हो.
इस बीमा कवरेज के तहत 70 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले सीनियर सिटीजन को कार्ड दिया जाएगा. सीनियर सिटीजन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड से जुड़े अस्पताल में 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज दिया जाएगा.
6 करोड़ लोगों को मिलेगा बीमा कवर का फायदा
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा ऑफर किए गए बीमा योजना का फायदा 4.5 करोड़ परिवार में रहने वाले कम से कम 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक उठा सकते हैं.
क्या होगा U-WIN पोर्टल?
आयुष्मान कार्ड के बीमा कवर का फायदा सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिल पाएं, इसलिए सरकार U-WIN पोर्टल लॉन्च करने वाली है. इस पोर्टल के जरिए 70 या उससे ज्यादा उम्र वाले नागरिकों को बीमा कवर का फायदा मिलता रहेगा. वहीं उन्हें बीमा कवर लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
बीमा कवर लेने के लिए करने होंगे ये काम
इस बारे मिली जानकारी के मुताबिक जिन वरिष्ठ नागरिकों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें बीमा कवर के तहत कार्ड लेने के लिए आवेदन करना होगा. इसके साथ अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा.
वहीं आयुष्मान कार्ड द्वारा मिलने वाले इस बीमा कवर का फायदा 70 या उससे ज्यादा के उम्र के वरिष्ठ नागरिक को मिलेगा. आप इस बीमा कवर का फायदा आप तभी उठा सकते हैं, जब आप PMJAY पोर्टल या आयुष्मान ऐप पर अपना आवेदन दर्ज करते हैं.
इसके अलावा जिन भी परिवार ने पहले से ही आयुष्मान कार्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्टर किया है, उनके परिवार के वरिष्ठ नागरिक को इस बीमा कवर के तहत 5 लाख रुपये तक बीमा कवर फ्री मिल जाएगा.
क्या है आयुष्मान कार्ड?
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेवाई) के तहत जरुरतमंद लोगों को कार्ड दिया जाता है. इस कार्ड के जरिए गरीब, वंचित और जरुरतमंद लोग 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं. इस कार्ड का फायदा आप उन ही अस्पतालों से ले सकते हैं, जो योजना के अंतर्गत आते हो. इस योजना के तहत एक परिवार के लोग 5 लाख रुपये तक कवर ले सकते हैं. वहीं अगर आपके परिवार में कोई वरिष्ठ नागरिक है, तो उन्हें अलग से 5 लाख रुपये तक का कवर मिलता है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान