Ayushman Bharat Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना की सुविधा देने का ऐलान किया है। इससे हर सीनियर सिटीजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। इस योजना के तहत अब 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि इसका फायदा उठाने के लिए आप कैसे अयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

आयुष्मान कार्ड से मिलेगा फ्री इलाज

Advertisement

जो भी सीनियर सिटीजन 70 साल से ज्यादा उम्र के है वो सभी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस योजना का फायदा उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना जरूरी होता है। इसकी मदद से आप आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा सकेंगे। देशभर के कई बड़े अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं जहां पर आपका इलाज आसानी से हो जाएगा।

Advertisement

अयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई

आप घर पर ही बैठे-बैठे इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले beneficiary.nha.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें Login करना होगा।
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर डालें और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP आएगा, इसे भरने के साथ कैप्चा कोड भरें और फिर लॉगिन पर क्लिक करें।
  • इसमें लॉगइन हो जाने पर एक नया बेनिफिशियरी पोर्टल खुलेगा जिसमें आपको स्कीम का नाम (PMJAY), राज्य,सबस्कीम (PMJAY), जिला, सर्च बाय आधार सेलेक्ट करने के बाद अपना आधार नंबर दर्ज भरना होगा।
  • इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें.इसके बाद अगली स्क्रीन पर आपको आयुष्मान कार्ड लिस्ट दिख जाएगा जिसमें आपना या परिवार के किसी अन्य लोगों का नाम चेक कर सकते हैं।
  • आयुष्मान कार्ड लिस्ट में आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम चेक करने के बाद आप उस सदस्य के आगे दिख रहे Action बटन पर जाएं, जिसके नाम पर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं।
  • अगर अपने नाम पर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आधार नंबर वेरीफाई करने के साथ Aadhar OTP सेलेक्ट करके E- KYC प्रोसेस को पूरा कर लें।
  • इसमें वेरिफिकेशन के बाद एक मैचिंग स्कोर भी आएगा, जो अगर 80% से ज्यादा है तो मान लें कि आपका आयुष्मान कार्ड ऑटो अप्रोव हो गया है। इसके बाद आपको Capture Photo के ऑप्शन पर जाकर फोटो अपलोड करना होगा। इसमें फोटो अपलोड होने के बाद एक नया फॉर्म खुलेगा, जिसमें सभी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इस तरह आयुष्मान कार्ड अप्लाई करने का प्रोसेस पूरा होगा और आप आयुष्मान कार्ड पोर्टल पर जाकर Login करके अयुष्मान कार्ड डॉउनलोड कर सकते हैं।