Ayushman Bharat Yojana: मनीश को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत थी कुछ दिनों तक उसने दवाई खाई लेकिन जब इससे भी उसे आराम नहीं मिला तो मनीश ने अपना चेकअप कराया और उसे पता चला कि उसे स्टोन है। डॉक्टर ने उसे ऑपरेशन के लिए सुझाव दिया।

Advertisement

ऑपरेशन होने के बाद उसे लंबा-चौड़ा बिल भरना पड़ा। उसके पास उस बिल को भरने के अलाव और कोई विकल्प भी नहीं था। जो मनीश के साथ हुआ वह आपके साथ न हो इसके लिए सरकार ने आयुष्मान कार्ड की सुविधा शुरु की है। इन योजनाओं के जरिए गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक में रहने वाले पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

देश के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्‍याणकारी योजनाएं चलाती है। इन्‍हीं स्‍कीम्‍स में से एक है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जिसके अंदर आती है आयुष्‍मान भारत योजना।

आयुष्मान कार्ड योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। चलिए अब आपको बताते हैं कि कैसे आप इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

इस योजना की पात्रता

इस स्कीम में वही लाभार्थी शामिल होंगे जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना साल 2011 के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके साथ-साथ जिनका घर कच्ची दीवारों और कच्ची छत वाला केवल एक कमरा है।

परिवार में 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच उम्र का कोई व्यस्क ना हो और एससी/एसटी परिवार के हैं। इसके अलावा भूमिहीन परिवार और दिहाड़ी मजदूरों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Advertisement

वहीं अगर आप अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या फिर अगर आपका पीएफ कटता है तो इस योजना में आप अप्लाई नहीं कर सकते हैं। अगर आप ईएसआईसी के सदस्य हैं और आप करदाता है तो भी इसका लाभ आपको मिलेगा।

इसके अलावा अगर आपका पक्का मकान है और आपके पास गाड़ी है या फिर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।

Advertisement

ऐसे करें योजना में अप्लाई

  • सबसे पहले आपको योजना के ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmjay.gov.in/) पर जाना होगा।
  • अब आपको Am I Eligible के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद फोन नंबर और ओटीपी जनरेट के लिए वेरीफाई करना होगा। अब ओटीपी भरें।
  • इसके बाद नए वेबपेज पर राज्य, नाम, फोन नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आप अपनी पात्रता को सर्च कर सकते हैं।
  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं तो आपको अपने नजदीक के जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।
  • अब आपको योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट को वेरीफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म भरकर उसमें दस्तावेज को अटैच करके जमा करना होगा।
  • इसके कुछ दिनों के बाद आपको आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा।

इस योजना से मिलेंगे कई सारे लाभ

Advertisement

आपको बता दें कि इस योजना से आपके पास आयुष्मान कार्ड होगा जिसके जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको सूचीबद्ध अस्पताल में ये कार्ड लेकर जाना होगा और फिर आपका पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हो सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।