Ayushman Card : क्या आपने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है? अगर आप भी करना चाहते हैं आपको सबसे पहले जांचना होगा कि आप इसके पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आप पांच रुपए तक का इलाज बिल्कुल फ्री करवा सकते हैं।

Advertisement

इस कार्ड के जरिए अगर आप अपना इलाज करवाते हैं आपको पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं है इसका सारा खर्चा सरकार उठाती है। हालांकि इस योजना का लाभ लेने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आप इसके पात्र है या नहीं हैं।

Advertisement

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता और जरूरी चीजें

अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इन सारी चीजें के बारे में पता होना चाहिए सबसे पहले आपको ये देखना चाहिए कि आप इसके योग्य है, सबसे अहम चीज जिसपे आपको नजर रखनी है कि आपकी सैलरी से प्रोविडेंट फंड यानी (PF) काटा जाता है, तो आप इसके योग्य नहीं हो पाएंगे वहीं इतना ही नहीं टेक्सपेयर्स और संगठित क्षेत्र या सरकारी नौकरियों में काम करने वाले लोग इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं। आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को भी इस योजना से बाहर रखा गया है।

Advertisement

अगर आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते हैं, आदिवासी समुदाय से हैं या बेसहारा हैं, तो आप पात्र हो सकते हैं। यह तब भी लागू होता है जब आप विकलांग हैं या आपके परिवार का कोई विकलांग सदस्य असंगठित क्षेत्र में काम करता है। अनुसूचित जाति या जनजाति के लोग भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने के चरण

अगर आप पात्रता और सारी चीजों को पूरा करते हैं, तो आपके लिए आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना आसान है। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट Beneficiary.nha.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। यह सुनिश्चित करके कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिले, यह योजना कमज़ोर आबादी को सहायता देने पर अपना ध्यान केंद्रित रखती है। अपनी पात्रता की जांच करना और आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना एक जल्दी प्रक्रिया है जिसे मिनटों में ऑनलाइन किया जा सकता है। यह पहल यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि इस योजना के तहत योग्य सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा सुलभ और सस्ती बनी रहे।