Ram Mandir Top 5 Stocks in Focus: आपको बताते चलें कि अयोध्या राम मंदिर बनने का उत्साह लगभग पूरे भारत में देखा जा रहा है। यहां पर लाखों की संख्या में टूरिस्ट आने वाले हैं और मंदिर को भी जमकर दान किया गया है। ऐसे में कुछ ऐसे स्टॉक भी हैं जिन्हें राम मंदिर के चलते जबरदस्त फायदा हो सकता है। यही कारण है कि अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन को लेकर लोगों के जबरदस्त उत्साह ने इन्वेस्टर्स का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्साह ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। आपको बताते चलें कि कुछ स्टॉक में बढ़ोतरी तो सिर्फ अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या को देखकर हुई है और इसमें से ज्यादातर स्मॉल कैप स्टॉक्स हैं।

Advertisement

ऐसे में मोमेंटम फॉलो करते वक्त लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए क्योंकि लिक्विडिटी भी एक चुनौती हो सकती है। लोगों के द्वारा लगाए जा रहे अंदाजे के अनुसार 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद रोजाना यहां पर तीन लाख तक लोग दर्शन करने आ सकते हैं। इसी के चलते कुछ स्टॉक में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आइए आपको इनके बारे में जानकारी देते हैं।

Advertisement

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अयोध्या भारत के श्रद्धालुओं का एक जबरदस्त स्थल बनने वाला है। इसी वजह से यहां पर रोजाना लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो सकती है। यही कारण है कि राम मंदिर की वजह से अयोध्या अब इन्वेस्टमेंट के लिए नई थीम बन चुका है।

तीसरा क्वार्टर जाहिर तौर पर टूरिज्म सेक्टर के लिए काफी बेहतर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों की पड़ी हुई आस्था की वजह से लोग अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं, इससे घरेलू टूरिज्म को प्रमोट करने में मदद मिली है और होटल के स्टॉक्स भी बढ़े हैं।

Advertisement

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद के बाद से कुछ स्टॉक हैं, जो फोकस में रहेंगे लिए उनके बारे में जानते हैं।

अगर देखा जाए तो ट्रेन टिकट बुक करने पर आईआरसीटीसी का एकाधिकार है। ऐसे में जब देश के कोने-कोने से अयोध्या में लोग आएंगे तो उसके लिए ट्रेन का इस्तेमाल जरूर होगा। यही कारण है कि इस पब्लिक सेक्टर यूनियन के स्टॉक्स ने एक महीने में 23 प्रतिशत तक की तेजी हासिल की है और अयोध्या राम मंदिर में उमड़ रहे भक्तों के सैलाब से रेलवे को काफी फायदा होगा।

Advertisement

आपको बताते चलें कि इस समय अपोलो सिंदूरी होटल के स्टॉक में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इसके स्टोक्स ने सिर्फ दो दिन के अंदर 32 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। इसलिए मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इसके शेयर 1998 रुपए की कीमत पर कारोबार कर रहे थे। आपको बताते चलें कि यह कंपनी अयोध्या में एक मल्टी लेवल पार्किंग फैसिलिटी बना रही है, जिसे आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी खड़ी करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement

इसे अयोध्या के टेढ़ी बाजार में बनाया गया है। इसे 3000 स्क्वायर मीटर एरिया में बनाया जा रहा है। इसमें रूफटॉप एरिया एक्सक्लूसिव रेस्टोरेंट्स के लिए होगा। इसमें एक बार में 1000 से ज्यादा यात्री रह सकते हैं।

इसके अलावा प्रवेग के स्टॉक भी आपको बेहतर रिटर्न दे सकते हैं, क्योंकि यह टूरिस्ट प्लेस पर लग्जरी टेंट लगाने के लिए जाने जाते हैं। आपको बताते चलें कि इस कंपनी के स्टॉक्स ने तीन दिन के अंदर 47 प्रतिशत तक की जबरदस्त रैली दिखाई। आपको बताते चलें कि पिछले साल इसी फर्म ने अयोध्या के ब्रह्म कुंड में एक रेस्टोरेंट खोला है। इसके अल्ट्रा लग्जरी टेंट सिटी में 30 टेंट और एक रेस्टोरेंट होता है। इस कंपनी में इन्वेस्ट करना अच्छा विकल्प इसलिए भी है, क्योंकि अभी-अभी इसने लक्षद्वीप में टेंट खोलने का कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

जेनेसिस इंटरनेशनल के शेयर भी इन्वेस्टमेंट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैंं। जैसे-जैसे अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करीब आती जा रही है वैसे ही इसके शेयर में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को मार्केट बंद होने के साथ इसके शहर में 1.96 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और यह 498.15 की कीमत पर कारोबार कर रहा है। पिछले 6 महीनों के अंदर इस कंपनी ने अपने यूजर्स को 59.16 परसेंट तक का रिटर्न दिया है। इस कंपनी को फिलहाल अयोध्या के ऑफिशियल मैप के लिए चूज किया गया है। यही कारण है कि इसके स्टॉक में बढ़ोतरी हो सकती है।

इंडियन होटल एक लार्ज कैप स्टॉक है जिसमें आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 73000 करोड रुपए से भी ज्यादा का है। इसे भारत में होने वाली यात्रा से जबरदस्त फायदा मिला है। पिछले महीने इस कंपनी ने अपने यूजर्स को करीब 23 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। आपको बताते चले कि आईएचसीएल ने अयोध्या में दो ग्रीन फील्ड होटल के साथ साइन किया है, जिसमें विवांता और जिंजर ब्रांड शामिल हैं।