Axis Mutual Fund : एक्सिस म्यूचुअल फंड देश के टॉप म्यूचुअल फंड हाउसों में से एक है। इसकी कुछ स्कीमों ने निवेशकों को काफी दमदार रिटर्न दिया है। यहां हम आपको एक्सिस म्यूचुअल फंड की कुछ शानदार स्कीमों की जानकारी देंगे, जो टॉप परफॉर्मर रही हैं। इन स्कीमों को 3 साल के वार्षिक रिटर्न के आधार पर चुना गया है। जानते हैं इन स्कीमों की डिटेल।

Advertisement

एक्सिस स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट, ग्रोथ

अब तक एक्सिस म्यूचुअल फंड की ये सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्कीम है, जिसने पिछले 3-वर्षों में सालाना आधार पर 23.98 फीसदी का रिटर्न दिया है। जैसा कि निवेशकों को पहले से ही पता होगा कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है और स्मॉल कैप फंड से मिलने वाला रिटर्न भी अस्थिर रहता है। एक्सिस स्मॉल कैप फंड की टॉप होल्डिंग्स में नारायण हृदयालय, फाइन ऑर्गेनिक्स, जेके लक्ष्मी सीमेंट और गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स और सीसीसी जैसे शेयर शामिल हैं। इस स्कीम का स्मॉल कैप शेयरों में काफी अधिक निवेश है।

एक्सिस मिडकैप डायरेक्ट प्लान, ग्रोथ
एक्सिस मिडकैप डायरेक्ट प्लान, ग्रोथ एक्सिस म्यूचुअल फंड का एक और फंड है जिसने पिछले 3 वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। फंड ने पिछले 3 साल में 17.25 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। स्मॉल कैप फंड्स की तरह, मिडकैप फंड्स भी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। इसलिए, यदि आप जोखिम लेने के इच्छुक नहीं हैं, तो इन फंडों से बचना और लार्जकैप फंडों में पैसा लगाना अच्छा है, जो कम अस्थिर हो सकते हैं। एक्सिस मिडकैप डायरेक्ट प्लान, ग्रोथ का 5 साल का सालाना रिटर्न 14.89 फीसदी रहा है।

Advertisement
एक्सिस ग्रोथ ऑपर्च्युनिटीज फंड, डायरेक्ट ग्रोथ

इस फंड ने 3 साल में 17.18 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। 27 जनवरी, 2023 को इसकी नेट एसेट वैल्यू 20.12 रुपये थी। ये फंड लार्ज और स्मॉल कैप दोनों तरह के शेयरों में निवेश करता है। एक्सिस ग्रोथ ऑपर्च्युनिटीज फंड, डायरेक्ट ग्रोथ का बजाज फाइनेंस, एवेन्यू सुपरमार्केट आदि जैसे लार्जकैप शेयरों में अधिक एक्सपोजर है। इसका पीआई इंडस्ट्रीज, चोलमंडलम आदि जैसे मिडकैप शेयरों में भी निवेश है। पोर्टफोलियो के सबसे बड़े हिस्से में मिडकैप शेयर शामिल हैं। इसका एक साल का वार्षिक रिटर्न निगेटिव 5 फीसदी है, जिसका मतलब है कि पिछले 1 साल में निवेशकों को नुकसान हुआ है।

5G Launch in India| अब पुराने smartphone का क्या होगा? | All you need to know about 5G| Good Returns
एक्सिस निफ्टी 100 इंडेक्स फंड डायरेक्ट ग्रोथ

एक्सिस निफ्टी 100 इंडेक्स फंड डायरेक्ट ग्रोथ ने पिछले 3 वर्षों में सालाना आधार पर 13.74 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह कम नहीं है, बल्कि बेहतर है। फंड के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे शेयर हैं। इसकी थोड़ी सी होल्डिंग्स कैश में है, जबकि बाकी पैसा निवेशित है। एक्सिस म्यूचुअल फंड भारत की एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। यह साल 2009 में शुरू की गयी थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है। एक्सिस म्युचुअल फंड भारत में निवेश करने के लिए कई तरह की म्युचुअल फंड योजनाओं की पेशकश करती है, जैसे कि इक्विटी फंड, हाइब्रिड फंड, डेट फंड आदि।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।