नई दिल्ली: निवेश करने के लिहाज से एफडी बेहतर विकल्प माना जाता है, जिसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। तो अगर आप भी निवेश के लिए एफडी का मन बना चुके हैं तो ये खबर आपको और ज्यादा फायदा दिला सकती है। प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की नई दरें 18 मार्च 2021 से लागू हो गई है। इससे पहले जनवरी में एसबीआई ने भी एफडी पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया था।
बता दें कि एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के विभिन्न टेन्योर के लिए एफडी ऑफर करता है। इस बदलाव के बाद, एक्सिस बैंक 7 दिन और 29 दिनों के बीच मैच्योरिटी होने वाली एफडी पर 2.50 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 30 दिन और 3 महीने से कम समय में मैच्योर हो रही एफडी की ब्याज दर 3 फीसदी और 3 महीने और 6 महीने से कम की एफडी की ब्याज दर 3.5 फीसदी है। छह महीने से 11 महीने 25 महीने से कम अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए एक्सिस बैंक 4.40 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं, 11 महीने 25 दिन से 1 वर्ष 5 दिन की एफडी पर ब्याज दर 5.15 फीसदी और 1 वर्ष 5 दिन से 18 माह से कम एफडी की ब्याज दर 5.10 फीसदी है। 18 महीने से 2 साल से कम की टर्म डिपॉजिट पर एक्सिस बैंक 5.25 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है।
एक्सिस बैंक की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें
7 दिन से 29 दिन - 2.50%
30 दिन से 90 दिन - 3%
3 महीने < 6 महीने - 3.5%
6 महीने < 11 महीने - 4.40%
11 महीने < 11 महीने 25 दिन - 4.40%
11 महीने 25 दिन < 1 साल 5 दिन - 5.15%
1 साल 5 दिन < 18 महीने - 5.10%
18 महीने < 2 साल - 5.25%
2 साल < 5 महीने - 5.40%
5 साल से 10 साल - 5.75%
सीनियर सिटीजन की अगर बात करें तो बैंक की ओर से इनको एफडी पर ज्यादा ब्याज की सुविधा मिल रही है। सीनियर सिटीजन को 2.5 फीसदी से 6.50 फीसदी तक ब्याज की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी की सुविधा मिलती है।
बता दें कि इस साल जनवरी में प्राइवेट लैंडर्स ने 2 दिसंबर या उससे अधिक के कार्यकाल के लिए 15 दिसंबर 2020 को या उसके बाद बुक किए गए सभी नए रिटेल टर्म डिपॉजिट को समय से पहले बंद करने पर जुर्माना हटाने की घोषणा की थी। वहीं 2 साल से अधिक के कार्यकाल के लिए बुक की गई नई जमाओं के लिए, यदि समय से पहले पूरी तरह से जमा की गई 15 महीने की बुकिंग वापस ले ली जाती है, तो समय से पहले जुर्माना लगाया जाएगा।
अवधि ब्याज दर (% में)
- 7 दिन से 45 दिन 2.90
- 46 दिन से 179 दिन 3.90
- 180 दिन से 210 दिन 4.40
- 211 दिन से 1 साल 4.40
- 1 साल से अधिक और 2 साल से कम 4.90
- 2 साल से अधिक और 3 साल से कम 5.10
- 3 साल से अधिक और 5 साल से कम 5.30
- 5 साल से अधिक और 10 साल से कम 5.40
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका