नयी दिल्ली। अकसर बैंकों को फंड की जरूरत पड़ती रहती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाना, पूँजीगत व्यय के लिए फंड की जरूरत जैसी चीजें शामिल हैं। एक्सिस बैंक को भी फंड की जरूरत पड़ गयी है। बैंक ने 4175 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। बैंक यह पूँजी नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर जारी करके जुटायेगा। एक्सिस बैंक प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर इन डिबेंचरों को आवंटित करेगा। एक्सिस बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि इसकी सर्वकालिक निदेशकों की समिति ने 41,750 डिबेंचर अलॉट करने की मंजूरी दे दी है। 10 लाख रुपये प्रति वाले इन डिबेंचरों से बैंक को 4,175 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी। इन डिबेंचरों पर निवेशकों को 7.65 फीसदी की दर से ब्याज दिया जायेगा।
शानदार है डिबेंचरों पर रेटिंग
एक्सिस बैंक द्वारा आवंटित किये जाने वाले डिबेंचरों पर क्रिसिल और आईसीआरए दोनों रेटिंग एजेंसियों ने एएए/स्थिर रेटिंग जारी की है। एएए/स्थिर को काफी सुरक्षित माना जाता है। यानी निवेशकों के लिए इन डिबेंचरों में निवेश करना सुरक्षित है। एक्सिस बैंक ने आवंटित किये जाने वाले डिबेंचरों को दोनों बड़े स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई के होलसेल डेब्ट मार्केट सेगमेंट पर लिस्ट करने के ऐलान किया है।
पिछले साल किया था ऐलान
बता दें कि पिछले साल जुलाई में 5 बैंकों द्वारा 62000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी थी, जिनमें एक्सिस बैंक भी शामिल है। एक्सिस बैंक के 18000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान था, जिसमें से बैंक ने 3000-3500 करोड़ रुपये पहले ही जुटाने का ऐलान कर दिया था। आज बीएसई में एक्सिस बैंक का शेयर दबाव में है। करीब ढाई बजे एक्सिस बैंक का शेयर 5.10 रुपये या 0.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 730.25 रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में एक्सिस बैंक का शेयर 826.55 रुपये तक चढ़ा और 622.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। इस समय बैंक की मार्केट कैपिटल 2.06 लाख करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें - बजाज फाइनेंस एफडी : हर महीने की सेविंग में ऐसे करें इजाफा
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति