Axis Bank Credit Card New Rules 20th Dec: क्रेडिट कार्ड का यूज कई सारे लोग करते हैं और अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। एक्सिस बैंक ने हाल ही में जानकारी दी है कि वह अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों और शर्तों में कुछ बदलाव कर रहे हैं। बदलाव में वित्त/ब्याज चार्ज, NACH भुगतान फेलियर चार्ज, नकद भुगतान के लिए चार्ज, देर से पेमेंट करने पर चार्ज, रिवॉर्ड रिडेम्प्शन फीस, ऑनलाइन गेमिंग पर चार्ज आदि शामिल हैं। इन सभी में जो बदलाव होगा वो 20 दिसंबर से लागू हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि इनमें क्या-क्या बदलाव होने वाला है।

Advertisement

इंटरेस्ट चार्ज में बढ़ोतरी

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के फाइनेंस या इंटरेस्ट चार्ज में बढ़ोतरी भी की गई है। इंटरेस्ट चार्ज 3.60% प्रति माह से बढ़ाकर 3.75% प्रति माह कर दिया गया है। ये सभी एक्सिस बैंक के कार्ड के लिए लागू हुआ है। वहीं, बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड मैग्नस बरगंडी क्रेडिट कार्ड फ्लिपकार्ट सुरक्षित क्रेडिट कार्ड मैग्नस क्रेडिट कार्ड आईओसीएल इजी क्रेडिट कार्ड मायज़ोन इजी क्रेडिट कार्ड विरासत सुरक्षित क्रेडिट कार्ड ओलिंपस क्रेडिट कार्ड प्राइमस क्रेडिट कार्ड प्रिविलेज इजी क्रेडिट कार्ड रिजर्व क्रेडिट कार्ड के लिए ये नियम नहीं लागू हुए हैं।

Advertisement

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का NACH पेमेंट फेलियर और ऑटो डेबिट रिवर्सल चार्ज

एसआई, एनएसीएच पेमेंट फेलियर, ऑटो डेबिट रिवर्सल या चेक रिटर्न के लिए 2% चार्ज रखा गया है। मिनिमम चार्ज 450 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाएगा और 1,500 रुपये की लिमिट हटा दी जाएगी। यह बदलाव बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड ओलंपस क्रेडिट कार्ड प्राइमस क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी एक्सिस बैंक रिटेल क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

Advertisement

इसके अलावा नकद भुगतान पर चार्ज बढ़ा है। बैंक ब्रांच में नकद भुगतान का चार्ज 100 रुपये से बढ़ाकर 175 रुपये किया जाएगा। यह बदलाव बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड, प्राइमस क्रेडिट कार्ड, इंस्टा इजी क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी एक्सिस बैंक रिटेल क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

लेट पेमेंट फीस में बदलाव

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लेट पेमेंट फीस में बदलाव किया गया है। लगातार दो बिलिंग अवधि के लिए पेमेंट डू डेट (PDD) तक मिनिमम अमाउंट डू (MAD) का भुगतान न करने पर 100 रुपये का अतिरिक्त चार्ज लग सकता है। यह परिवर्तन बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड ओलंपस क्रेडिट कार्ड प्राइमस क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी एक्सिस बैंक रिटेल क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

Advertisement

EDGE पोर्टल पर EDGE रिवार्ड पॉइंट्स या EDGE माइल्स के प्रत्येक रिडेम्पशन ट्रांजैक्शन के लिए 99 रुपये का रिवार्ड रिडेम्पशन फीस लगाया जाएगा। वहीं, कुछ घरेलू एयरपोर्ट लाउंज सर्विस आपके प्राथमिकता पास मेंबरशिप कार्ड द्वारा उपलब्ध नहीं होंगी। एक ही स्टेटमेंट अवधि में 50,000 रुपये या उससे ज़्यादा के क्यूमेलेटिव फ्यूल लेनदेन पर 1% का चार्ज लगाया जाएगा।

इन नियमों में भी होगा बदलाव

यह चार्ज सभी एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा। स्टेटमेंट अवधि के दौरान यूटिलिटी पेमेंट के लिए 25,000 रुपये या उससे अधिक के क्यूमेलेटिव खर्च पर 1% का चार्ज लागू होगा।

Advertisement

यह बदलाव सभी एक्सिस बैंक रिटेल क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा। स्टेटमेंट पीरियड में ऑनलाइन स्किल-बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म पर 10,000 रुपये या उससे ज़्यादा खर्च करने पर 1% का शुल्क लिया जाएगा। यह बदलाव सभी एक्सिस बैंक रिटेल क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

थर्ड पार्टी ऐप/वेबसाइट के ज़रिए किए गए शिक्षा भुगतान पर 1% का फीस लगाया जाएगा। ध्यान दें कि अगर भुगतान किसी थर्ड पार्टी ऐप/वेबसाइट के ज़रिए किया जाता है, तो थर्ड पार्टी ऐप/वेबसाइट अतिरिक्त चार्ज लगा सकती है, जिस पर एक्सिस बैंक का कंट्रोल नहीं होता है। आप इन बदलावों के बारे में एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।