नयी दिल्ली। पहले के मुकाबले अब ज्यादा लोग ऑटोमैटिक गियर टेक्नोलॉजी वाली कारें खरीद रहे हैं। असल में कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कुछ साल पहले तक एक लग्जरी चीज हुआ करता था। लेकिन टेक्नोलॉजी के और एडवांस्ड होने से अब आपको एंट्री-लेवल हैचबैक कारों में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसी के चलते ऑटोमैटिक कारों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। खास कर भारत में मौजूद ट्रैफिक को देखते हुए लोग इन्हीं कारों को खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी एक ऑटोमैटिक कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपको कुछ चुनिंदा सस्ते मॉडलों के बारे में बताएंगे। साथ ही जानेंगे उन कारों के फीचर्स के बारे में भी।
मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। मारुति के पोर्टफोलियो में एक से एक शानदार पेट्रोल, सीएनजी और ऑटोमैटिक कारें हैं। इसकी सबसे सस्ती कार है ऑल्टो, जिसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रु के आस-पास है। मारुति की ये कार ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी उपलब्ध है। ऑल्टो को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले वेरिएंट की कीमत 4.43 लाख रुपये है। बता दें कि इस कार में 998 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 68 पीएस की ऊर्जा के साथ 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
हुंडई, जो कि भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है, के पास भी ऑटोमैटिक कार मॉडल हैं। हुंडई की जो कार आपको ऑटोमैटिक वर्जन में सबसे दामों पर मिलेगी वो है इसकी सैंट्रो। हुंडई सैंट्रो के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले वेरिएंट की कीमत 5.26 लाख रु है। इस कार में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन 69 पीएस की पावर के साथ 101 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
मारुति की लिस्ट में दूसरा नाम है सिलेरियो का। सिलेरियो के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले वेरिएंट की कीमत है 5.13 लाख रु। इस कार में आपको 998 सीसी का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 68 पीएस की ऊर्जा के साथ 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। सिलेरियो का यह मॉडल 21.63 किमी तक का माइलेज दे सकता है।
हमारी लिस्ट में आखिरी नाम है रेनॉल्ट क्विड का। रेनॉल्ट क्विड ने भारत में बहुत कम समय में अपनी जगह बनाई है। इसके ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले वेरिएंट की कीमत है 4.54 लाख रु। इस कार में आपको 999 सीसी का ट्रिपल सिलेंडर इंजन मिलेगी। रेनॉल्ट क्विड का ये दमदार इंजन 67 बीएचपी की अधिकतम ऊर्जा के साथ 91 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कार ईजी-आर एएएमटी 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स तो है ही। साथ में मैनुअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन दिया गया है।
जहां तक ऊपर बताई गई कारों की कीमतों का सवाल है तो ये अलग-अलग डीलर्स पर थोड़े कम-ज्यादा हो सकते हैं। इसके अलावा आप किस शहर में कार खरीद रहे हैं ये भी कीमतें तय करने के मामले में एक अहम फैक्टर है। कंफर्म रेट के लिए आपको अपने नजदीकी डीलर से कॉन्टैक्ट करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग