जैसा कि आप जानते हैं कि कई महीनों से ऑटो सेक्‍टर में मंदी चल रही थी, जिसकी भरपाई इस दिवाली हो गई है। दरअसल नवरात्र से लेकर धनतेरस तक गाडि़यों की बिक्री में अच्‍छी-खासी तेजी देखी गई है। ऐसे में एक्‍सपर्ट का मानना है कि ऑटो सेक्‍टर में अभी जो तेजी आयी है वो आगे भी कायम रह सकती है। ऑटो सेक्‍टर की हालात सुधारने के लिए सरकार की ओर से तमाम कोशिशें की गईं लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा था, आखिरकार त्‍योहारों ने मंदी को मात देकर खुशहाली का मौहाल पैदा कर दिया है।

Advertisement

आपको बता दें कि मंदी की आहट से वाहनों की बिक्री में दोहरे अंकों की गिरावट दर्ज की थी, लेकिन अब नवरात्रि और धनतेरस पर इस बार एक अनुमान के अनुसार 5 से 7 फीसदी तक वाहनों की बिक्री बढ़ी है।

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार नवरात्रि के मौके पर मारुति सुजुी की कारों की बिक्री में करीब 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि हुंडई की कारों की बिक्री करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ी थी। ऑटोमोबाइल्‍स कंपनियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार नवरात्रि पर कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है।

तो वहीं इस फेस्टिव सीजन के दौरान मारुति सुजुकी और हुंडई की गाडि़यां सबसे ज्‍यादा बिकी हैं। वैसे ही इस दोनों ऑटो कंपनियों का टोटल मार्केट शेयर करीब 65-70 प्रतिशत के बीच है। धनतेरस के मौके पर देश की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की भी गाडि़यों की बिक्री में सुधार देखने को मिली है।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले ऑटो सेक्‍टर के लिए सितंबर का महीना भी बिक्री के लिहाज से निगेटिव रहा था। सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री सालाना आधार पर 24.4 प्रतिशत घटकर 1.22 लाख यूनिट रही थी।

साथ ही इसके अलावा सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री सालाना आधार पर 24.4 फीसदी घटकर 1.22 लाख यूनिट रही थी। सितंबर 2018 में कंपनी की कुल ब्रिकी 1.62 लाख यूनिट रही थी, वहीं पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 8,740 यूनिट एक्‍सपोर्ट किए थे, लेकिन सितम्‍बर में यह ग्राफ गिरकर 7,188 यूनिट पर आ गया था।