नई द‍िल्‍ली: दिसंबर माह में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 1.24% घटकर 2,35,786 यूनिट रह गई। घरेलू बाजार में आटो मोबाइल सेक्टर में सुस्ती दिसंबर महीने भी जारी रही है। लेकिन देखा जाएं तो कुछ कंपनियों की सेल्स में हल्की रिकवरी दिखी। यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर माह में 1.24 फीसदी घटकर 2,35,786 इकाई रह गई। जबकि इससे पहले दिसंबर, 2018 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,38,753 वाहन रही थी। वहीं, घरेलू बाजार में यात्री कारों की बिक्री में 8.4 फीसदी गिरावट आई है। बता दें कि पिछले कई महीने से अर्थव्यवस्था में सुस्ती के चलते वाहनों की मांग में कमी बनी हुई है, जिसके चलते आटो कंपनियों को लगातार अपना प्रोडक्शन भी घटाना पड़ रहा है।

Advertisement

सियाम: कारों की बिक्री 8.4 फीसदी घटी
जानकारी दें कि भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 8.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,42,126 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2018 में 1,55,159 इकाई रही थी। वहीं, यात्री कारों का प्रोडक्शन भी इस दौरान 12.5 फीसदी गिरा है। इसी तरह कमर्शियल वाहनों की बिक्री 12.32 फीसदी घटकर 66,622 इकाई रह गई। दिसंबर माह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 13.08 फीसदी घटकर 14,05,776 वाहन रही, जो दिसंबर, 2018 में 16,17,398 यूनिट रही थी।

Advertisement

मोटरसाइकिल की बिक्री में भी गिरावट
वहीं दिसंबर महीने में मोटरसाइकिल की बिक्री में 12.01 फीसदी गिरावट रही और कंपनियों ने कुल 6,97,819 यूनिट बेचीं। एक साल पहले इसी महीने में 7,93,042 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। दिसंबर में टू व्हीलर्स की कुल बिक्री भी 16.6 फीसदी घटकर 10,50,038 इकाई रही, जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 12,59,007 इकाई थी।

Advertisement

यात्री वाहनों की बिक्री 12.75 प्रतिशत गिरी
बात अगर वर्ष 2019 की करें तो यात्री वाहनों की बिक्री 12.75 प्रतिशत गिरकर 29,62,052 वाहन रह गई। जो क‍ि एक साल पहले इस दौरान 33,94,790 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। इस दौरान, विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 13.77 फीसदी घटकर 2,30,73,438 इकाई रही। जबकि 2018 में यह आंकड़ा 2,67,58,787 वाहनों का रहा था।

Advertisement