नयी दिल्ली। अगर बात रिस्क फ्री निवेश ऑप्शन की आती है तो गारंटीड रिटर्न वाले विकल्पों में सबसे पहला नाम फिक्स्ड डिपॉजिट का ही आएगा। खास कर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये सबसे सुविधाजनक निवेश विकल्पों में से एक है। जैसा कि हम जानते हैं कि फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी निवेश का एक लोकप्रिय तरीका है, मगर अक्सर लोग एफडी पर बार-बार नजर रखने और इस परेशानी से मुक्त होने के लिए बैंकों की तरफ से दी जाने वाली ऑटो-रिन्यूअल सुविधा का विकल्प चुनते हैं। इससे होता ये है कि बिना बैंक शाखा जाये या मोबाइल बैंकिंग के ही मैच्योरिटी पर आपकी एफडी ऑटोमैटिक रिन्यू हो जाती है। सुनने में ये काफी सुविधा वाला ऑप्शन लगता है और ये है भी। मगर ये ऑप्शन आपको पैसों का नुकसान करवा सकता है। यहां हम बताएंगे एफडी ऑटो रिन्यूअल ऑप्शन के नुकसान के बारे में।
एफडी ऑटो रिन्यूअल के कई नुकसान होते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एफडी के ऑटो रिन्यूअल विकल्प को चुनने से आप सबसे बेहतर ब्याज दर का फायदा नहीं उठा सकते। खास कर मौजूदा स्थिति में जब एक के बाद एक बैंक एफडी रेट कम कर रहे हैं। असल में होता है ये है कि अगर आप एफडी ऑटो रिन्यूअल ऑप्शन चुनें तो मैच्योरिटी पर आप दूसरे एफडी ऑप्शन को नहीं चुन सकते। आपकी एफडी उसी बैंक में रिन्यू हो जाएगी। जबकि यदि किसी और बैंक में ज्यादा ब्याज मिल रहा हो तो आप उसका फायदा नहीं उठा पायेंगे।
ऑटो रिन्यूअल ऑप्शन में आपको एक तरह से ब्याज का घाटा हो सकता है। आपको याद रखना चाहिए बैंकों के लिए ऑटो-रिन्यूअल की नीतियां अलग-अलग होती हैं। कुछ बैंक आपकी एफडी को उतनी ही अवधि के लिए रिन्यू करेंगे जितनी आपकी मूल एफडी थी। पर कुछ बैंक खुद के द्वारा तय की गई अवधि के लिए आपकी एफडी रिन्यू कर सकते हैं। यदि आपने बैंक में तीन साल की एफडी कराई हो और वो बैंक मैच्योर होने पर आपकी एफडी 1 साल के लिए रिन्यू करे तो आपको ब्याज का नुकसान होगा। वो इसलिए क्योंकि आम तौर पर बैंकों में 1 साल से ज्यादा ब्याज 3 साल की एफडी पर मिलता है।
ऐसे मामलों में आपके लिए जरूरी है कि आप एफडी अवधि का ध्यान रखें। मैच्योर होने पर दूसरे बैंकों की एफडी रेट से तुलना करें और फिर दोबारा निवेश करें। वैसे इस विकल्प का उपयोग करते हुए आप उस स्थिति में ज्यादा ब्याज हासिल कर सकते हैं जब आपने एफडी ऑटो रिन्यूअल ऑप्शन न चुना हो और एफडी रिन्यू होने पर आपका पैसा बचत खाते में पड़ा रहे। बचत खाते से ज्यादा ब्याज एफडी पर मिलता है। लेकिन बेस्ट आइडिया मैच्योरिटी पर तुलना करके ज्यादा ब्याज वाली एफडी तलाश करना ही है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?