Australia Doubles Foreign Student Visa Fee: भारतीय छात्रों को बड़ा झटका लगा है। जी हां, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने विदेशी छात्र वीज़ा फीस को दोगुना कर दिया है। यह व्यवस्था 1 जुलाई से लागू की गई है। अब इसका सबसे ज्यादा असर भारतीय छात्रों पर पड़ेगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या दूसरे नंबर पर रहती है।

Advertisement

अब इतनी है विदेशी छात्र वीज़ा फीस

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की सरकार ने विदेशी छात्रों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा देखने के बाद ये फैसला लिया है। अब विदेशी छात्रों को ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने के लिए अधिक रुपये खर्च करने होंगे।

सरकारी आंकड़ों की मानें तो साल 2022 में ऑस्ट्रेलियाई संस्थानों में एक लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ने एक जुलाई से अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा शुल्क 710 आस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 39,527 रुपये) से बढ़ाकर 1,600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 89,059 रुपये) कर दिया है। इसके अलावा विजिटर वीजा धारक और अस्थायी स्नातक वीजा धारकों को छात्र वीजा के आवेदन से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Advertisement

आखिर क्यों बढ़ाया गई विदेशी छात्रों की वीजा फीस?

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री क्लेर ओ नील ने यह जानकारी दी है कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली की अखंडता को बरकरार रखने के लिए और बेहतर प्रवासन प्रणली बनाने में के लिए ये बदलाव जरूरी थे।

बीते मार्च में जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर, 2023 तक शुद्ध आप्रवासन 60 प्रतिशत बढ़कर 5,48,800 हो गया। इस बढ़ोतरी से ऑस्ट्रेलिया के लिए छात्र वीजा आवेदन करना अमेरिका और कनाडा से महंगा हो गया है।

Advertisement

अमेरिका में इसका शुल्क 185 डालर और कनाडा में 150 कनाडाई डालर है। ऑस्ट्रेलिया सरकार के अनुसार, इन बदलावों से वीजा नियमों में खामियों को दूर करने में मदद मिलेगी, जो विदेशी छात्रों को ऑस्ट्रेलिया में रहने के लिए इसे लगातार बढ़ाने की अनुमति देता है।

इसके अलावा देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। वहीं, कनाडा भी इस तरह के कई बदलाव कर चुका है।

Advertisement

कनाडा में किया गया ये बदलाव

कनाडा में एंट्री के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (पीजीडब्ल्यूपी) अब कारगर नहीं होगा। कनाडा सरकार ने पीडीडब्लूपी के जरिए विदेशी नागरिकों को प्रवेश को रोक दिया है। कनाडा सरकार के बयान के अनुसार, विदेशी नागरिक अब बॉर्डर पर पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Advertisement

आवेदक कनाडा के भीतर से पीजीडब्ल्यूपी के लिए आवेदन कर सकते हैं, अगर उनका अध्ययन परमिट समाप्त नहीं हुआ है। जो आवेदक अपने अध्ययन परमिट के वैध रहने के दौरान अपने वर्क परमिट के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें वर्क परमिट आवेदन पर निर्णय आने तक बिना परमिट के काम करने की अनुमति दी जा सकती है।