Ashish Kacholia's Portfolio Stock: शेयर बाज़ार में लिस्टेड हजारों कंपनियों में से कुछ ही ऐसी कंपनियां हैं जिसने निवेशकों को दमदार रिटर्न दिए हैं। वहीं साथ में स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर और साथ में डिविडेंड का तोहफा दिया है। यदि आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं और इस तरह के शेयर की तलाश में हैं तो आज हम आपको यहां एक ऐसी ही कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisement

सबसे खास बात कि यह स्टॉक दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में भी शामिल है। इस कंपनी ने पिछले पांच साल में 700 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है जबकि 10 साल में 1100 फीसदी से अधिक उछला है।

Advertisement

यह कैमिकल सेक्टर में कामकाज करती है और बीते शनिवार यानी 27 सितंबर को बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट के साथ डिविडेंड देने की घोषणा की। कंपनी के बोर्ड ने बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट करने के साथ पात्र निवेशकों को 40% डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस संबंध में कंपनी ने शनिवार 27 सितंबर 2025 को एक एक्सचेंज में इसकी जानकारी साझा की। इस कंपनी का नाम फाइनोटेक्स केमिकल लिमिटेड (Fineotex Chemical Ltd) है।

Advertisement

Fineotex Chemical Share Price

फाइनोटेक्स केमिकल के शेयर सोमवार (29 सितंबर) को सुबह के 11:37 बजे करीब 1.5 फीसदी की उछाल के साथ 253 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 438.60 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 192.05 रुपये है। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 2,902.19 करोड़ रुपये था।

Advertisement

Fineotex Chemical Bonus Issue

फाइनोटेक्स केमिकल के बोर्ड ने 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है। यानी पात्र निवेशकों को हर एक शेयर पर फ्री में 4 शेयर मिलेंगे।

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर पात्र निवेशकों को फ्री में 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 4 शेयर दिए जाएंगे। फिलहाल बोनस इश्यू को लेकर रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Advertisement

Fineotex Chemical Dividend

फाइनोटेक्स केमिकल ने शनिवार को घोषणा की कि कंपनी के बोर्ड ने 0.80 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.80 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा।

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा, "2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 40% यानी 0.80 रुपये का अंतरिम डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा जो कुल मिलाकर लगभग 9.17 करोड़ रुपये होगा।"

Advertisement

फाइनोटेक्स केमिकल ने यह भी घोषणा की कि लाभांश जारी करने की 'रिकॉर्ड तिथि' शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 तय की गई है और लाभांश का भुगतान 25 अक्टूबर 2025 को या उससे पहले किया जाएगा।

Fineotex Chemical Stock Split

फाइनोटेक्स केमिकल ने यह भी घोषणा की कि कंपनी के शेयरों का 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। कंपनी ने कहा, "2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों में विभाजित किया जाएगा।" फिलहाल रिकॉर्ड डेट तय नहीं किया गया है।

कचौलिया के पास हैं 31 लाख शेयर्स

ट्रेंडलाइन के जून तिमाही के डेटा के अनुसार, आशीष कचौलिया के पास कंपनी में 2.74 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके साथ कंपनी में कचौलिया के पास 3,135,568 शेयर्स हैं।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]