Arvind kejriwal Net Worth: देश की राजधानी दिल्ली में अब दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी पार्टियों के नताओं ने चुनाव का पर्चा भरना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

Advertisement

उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने 1 करोड़ 73 लाख की संपत्ति बताई है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ 10 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं, वहीं 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम आ जाएंगे।

Advertisement

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की संपत्ति पर नजर डालें तो उनके पास 3 लाख 46 हजार रुपए की संपत्ति हैं, वहीं उनकी पत्नी के बारे में बात करें तो उनके पास 1 करोड़ 89 हजार रुपए की संपत्ति हैं। पति पत्नी के पास करोड़ों की संपत्ति है अरविंद केजरीवाल के पास 1 करोड़ 77 लाख रुपए की संपत्ति है, वहीं उनकी पत्नी के पास 3 करोड़ 99 लाख रुपए की संपत्ति है।

Advertisement

संपत्ति और निवेश

केजरीवाल के पास कोई कार नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के पास मारुति बलेनो कार है। रियल एस्टेट की बात करें तो केजरीवाल के पास गुरुग्राम में एक फ्लैट है। इसके अलावा, उनकी पत्नी के नाम पर एक घर भी है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, केजरीवाल के पास 1 करोड़ 70 लाख रुपए की कीमत की ज़मीन भी है।

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने कोई निवेश नहीं किया है, लेकिन उनकी पत्नी के पास पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) अकाउंट है जिसमें करीब 26 लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 25 लाख 92 हजार रुपए के आभूषण भी हैं।

वित्तीय खुलासे से अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी की निजी संपत्ति के बारे में जानकारी मिलती है, क्योंकि वे आगामी चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। ये जानकारी उनकी वित्तीय स्थिति और संपत्ति वितरण के बारे में खुलासा प्रदान करते हैं।