Aristo BioTech IPO : एरिस्टो बायोटेक आईपीओ के एलॉटमेंट स्टेटस को 24 जनवरी, 2023 (आवंटन होगा) को अंतिम रूप दिया जाना है। जिन लोगों को शेयर नहीं मिले, उनके लिए रिफंड 25 जनवरी को शुरू किया जाएगा और शेयर 27 जनवरी को डीमैट खाते में जमा किए जाएंगे। एरिस्टो बायोटेक का शेयर 30 जनवरी को लिस्ट हो सकता है। आप बीएसई वेबसाइट या अपने बैंक खाते और डीमैट लॉगिन के माध्यम से चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिले या नहीं। इन तरीकों के बारे में हम आपको आगे बताएंगे। पर उससे पहले बता दें कि यदि आपने इस आईपीओ में आवेदन किया है और आपको शेयर मिलते हैं तो आपको लिस्टिंग वाले दिन 71 फीसदी लाभ हो सकता है। आगे जानिए कैसे।
एरिस्टो बायोटेक के आईपीओ में शेयरों का प्राइस था 72 रु। मगर शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) है 51 रु। यानी ये आईपीओ आपको प्रति शेयर 51 रु का फायदा करा सकता है, यदि इसके जीएमपी में गिरावट नहीं आती है तो। इसका मतलब है कि ये 123 रु पर लिस्ट हो सकता है। इससे आपको लिस्टिंग पर ही 70.83 फीसदी का फायदा हो सकता है। असल में लिस्टिंग वाले दिन तक जीएमपी कम भी हो सकता है और बढ़ भी सकता है और ये भी मुमकिन है कि इसमें कोई बदलाव न आए।
कैसा रहा आईपीओ
एरिस्टो बायोटेक का आईपीओ बेहद शानदार रहा। इसे कुल मिलाकर 217.72 गुना सब्सक्राइब किया जिसमें एनआईआई (नॉन-इंस्टिट्यूश्नल इंवेस्टर्स) के हिस्से को 285.84 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 149.59 गुना सब्सक्राइब किया गया। एरिस्टो बायोटेक आईपीओ के माध्यम से लगभग 13.05 करोड़ रु जुटाएगी। इसका शेयर एनएसई पर लिस्ट होगा।
एरिस्टो बायोटेक की वेबसाइट के अनुसार यह एक डेडिकेटेड क्रॉप प्रोटेक्शन कंपनी हैं जो विभिन्न कीटनाशकों के लिए बेस्ट क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग, फॉर्मुलेशन, सप्लाई और पैकेजिंग जॉब वर्क सर्विसेज देती है, जिनमें कीटनाशक, हर्बिसाइड्स, फंगीसाइड्स, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स और एग्रोकेमिकल्स की एक पूरी रेंज शामिल है। ये भारत में अपने उत्पाद पेश करने के साथ साथ निर्यात भी करती है।
यदि आप Linkintime पर एरिस्टो बायोटेक आईपीओ एलॉटमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले Linkintime.com पर लॉग ऑन करें। फिर ड्रॉप-डाउन मेनू बार से आईपीओ नेम 'Aristo BioTech' चुनें। फिर पैन नंबर, एप्लिकेशन नंबर या डीपी आईडी ऑप्शन में से कोई एक चुनें। चयन के अनुसार पैन संख्या, आवेदन संख्या, या डीमैट खाता संख्या दर्ज करें। 'सर्च' बटन पर क्लिक करें। फिर आप स्क्रीन (मोबाइल/डेस्कटॉप) पर अपना एरिस्टो बायोटेक एलॉटमेंट स्टेटस देख पाएंगे।
बीएसई आईपीओ एलॉमेंट पेज - BSEIndia.com पर लॉग ऑन करें। ड्रॉप-डाउन मेनू बार से आईपीओ मे नेम 'Aristo Bio-Tech' चुनें। पैन नंबर, एप्लिकेशन नंबर या डीपी आईडी ऑप्शन में से एक विकल्प चुनें। चयन के अनुसार पैन संख्या, आवेदन संख्या, या डीमैट खाता नंबर दर्ज करें। 'सर्च' बटन पर क्लिक करें। फिर आप स्क्रीन (मोबाइल/डेस्कटॉप) पर अपना एरिस्टो बायो-टेक आईपीओ एलॉटमेंट स्टेटस देख पाएंगे। एरिस्टो बायो-टेक आईपीओ रजिस्ट्रार आईपीओ एलॉटमेंट और रिफंड प्रोसेस के लिए जिम्मेदार होगा।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?