DA Hike : कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे करने को मंजूरी मिल गई है। इसका लाभ सीधा केंद्र सरकार के पेंशनधारी और कर्मचारियों को मिलने वाला है। महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी करने को मंजूरी मिल गई है। डीए में बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही रेलवे के कर्मचारियों के लिए भी डीए में बढ़ोतरी की गई है।
इसका मतलब यह है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नवंबर में बढ़ी हुई वेतन तो मिलेगी ही इसके साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई महीने से अक्टूबर महीने तक 4 महीने का एरियर भी मिलेगा।
गौरतलब है कि फेस्टिवल सीजन के बीच पिछले कई दिनों से केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर मीडिया में खबरें आ रही थी। बुधवार को जिन पर मुहर लग गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महंगाई के चलते सरकार सरकारी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को संतुलित करने के लिए इस भत्ता को देती है। यह को भत्ता है यह कर्मचारियों की बेसिक वेतन का एक तय फीसदी में होता है।
इसको कर्मचारियों के वेतन में जोड़कर दिया जाता है। सरकार आम तौर पर कर्मचारियों के भत्ते में इजाफा करने का ऐलान करती है।
इतना ही नहीं इसके साथ ही केन्द्र सरकार की तरफ से दिवाली बोनस का भी ऐलान किया गया है। सरकार ने अर्धसैनिक बलों के ग्रुप सी और नॉन गैजेट्ड ग्रुप बी रैंक के अधिकारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने अधिकतम सीमा 7 हजार रु के साथ दिवाली बोनस को मंजूरी दे दी। 2022-23 के लिए वित्तीय मंत्रालय ने बोनस की सीमा 7 हजार रु तय की है।
राज्य सरकारें भी केन्द्र सरकार की तर्ज पर अपने कर्मचारियों को डीए देती है। आपको बता दें कि सरकार डीए की गणना हमेशा ही सीपीआई के आधार पर करती हैं।
यह भी पढ़ें: Fixed Deposit: इन बैंकों ने अक्टूबर में बढ़ाईं ब्याज दरें, 9.45 फीसदी तक मिल रहा ब्याज
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत