नई दिल्ली: एपल 2021 में भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर ओपन करेगा। भारत में कारोबार बढ़ाने की दिशा में बढ़ रही अमेरिका की टेक कंपनी एपल इंक ने यहां अपना रिटेल स्टोर खोलने की डेडलाइन तय कर दी है। जी हां बता दें कि कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि भारत में एपल का पहला स्टोर 2021 में खुल जाएगा। मालूम हो कि अब तक भारत में ऐपल के प्रॉडक्ट्स कंपनी के ऑथराइज्ड शोरूम में मिलते हैं या फिर इन्हें आप ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
जल्द ही एपल का ऑनलाइन स्टोर होगा भारत में
एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि भारत में अगले साल कंपनी अपना पहला रीटेल स्टोर खोलेगी। टिम कुक ने ये भी कहा है कि इसी साल कंपनी अपना ऑनलाइन स्टोर भी ओपन करने वाली है। कैलिफोर्निया में चल रहे कंपनी के सालाना शेयरहोल्डर मीटिंग के दौरान टिम कुक ने भारत को लेकर अपने प्लान के बारे में बताया है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा है, 'मुझे नहीं लगता है कि हम रिटेल के बहुत अच्छे पार्टनर होंगे, हम चीजें अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल ने भारत सरकार बिना किसी लोकल पार्टनर के भारत में स्टोर खोलने की इजाजत लेनी होगी। हालांकि अभी साफ नहीं है कि भारत का पहला ऐपल स्टोर किस शहर में खोला जाएगा। उम्मीद की जा सकती है कि मुंबई में कंपनी अपना पहला रीटेल स्टोर ओपन करेगी।
अगले महीने लॉन्च हो सकती iPhone SE 2 या iPhone 9
गौरतलब है कि भारत में ऐपल सैमसंग और अपने दूसरे कॉम्पटीटर्स से काफी पीछे है और कंपनी को एक तरह का बूस्ट चाहिए। कंपनी ने iPhone के कुछ मॉडल्स भारत में ऐसेंबल करने पहले से ही शुरू कर दिए हैं। बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने कंपनी iPhone SE 2 या iPhone 9 लॉन्च कर सकती है जिसकी कीमत दूसरे फ्लैगशिप आईफोन से काफी कम होगी। ऐसा होता है कि भारत में ये स्मार्टफोन पॉपुलर हो सकता है।
30 % आईफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट से
भारत में आईफोन की करीब 30 फीसदी बिक्री ई-कॉमर्स स्टोर जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजन से होती है। भारत में साल 2019 में 1.9 मिलियन यूनिट आईफोन की शिपमेंट हुई है। एपल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड रहा है। साल 2018 में 1.8 मिलियन यूनिट की शिपमेंट हुई थी। अमेरिका की दिग्गज कंपनी एपल समेत विदेशी कंपनियों के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए भारत एक बड़ा बाजार है लेकिन देश में अधिकतर लोग एपल के उत्पाद खरीदने में सक्षम नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बिकने वाले अधिकांश स्मार्टफोन 150 डॉलर या इससे कम के प्राइस वाले होते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान