Apple opens second store in Delhi: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने मुंबई के बाद आज दिल्ली में अपना दूसरा स्टोर खोल दिया है। इसका उद्धाटन कंपनी के सीईओ टिम कुक ने किया। दिल्ली में यह स्टोर साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खुला है। एप्प्ल स्टोर्स को लेकर दिल्ली में गजब का उत्साह देखा गया। कंपनी ने अपना पहले रिटेल स्टोर 2001 में कैलिफोर्निया और वर्जीनिया में खोला था। एप्पल के पूरी दुनिया में 501 स्टोर और केवल अमेरिका में 272 स्टोर हैं।

Advertisement

एप्पल के स्टोर दुनिया के 20 से भी अधिक देशों में है। अमेरिका के बाद इसके सबसे ज्यादा स्टोर चीन में हैं। इनकी संख्या 45 है, वहीं ब्रिटेन में 39, कनाडा में 28, ऑस्ट्रेलिया में 22, फ्रांस में 20, इटली में 17 और जर्मनी में 16 स्टोर हैं।

Advertisement

एप्पल के स्टोर्स में सभी कर्मचारियों के पास मोबाइल पीओएस होता है। इससे प्रॉडक्ट्स को बेचने में आसानी होती है। आपको प्रॉडक्ट पसंद आने के बाद बिल वहीं काउंटर पर खड़े व्यक्ति से इसका बिल बनवा सकते हैं। एप्पल स्टोर से प्रॉडक्ट्स खरीदने के सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको वहां एक्सक्लूसिव डील और ऑफर मिलता है।

जानिए Apple में कैसे खोल सकते हैं Saving Account, मिलेंगी ये सुविधाएं | Good Returns

अगर आप छात्र हैं तो यहां पर आपको बैक टू यूनिवर्सिटी ऑफर का फायदा मिल सकता है। अमेरिका में कंपनी इसके तहत 150 डॉलर का गिफ्ट कार्ड देती है। इतना ही नहीं अगर आप एप्पल स्टोर से कोई प्रॉडक्ट खरीदते हैं, तो आप अपने हिसाब से इसे पर्सनल टच दे सकते हैं।

Advertisement

एप्पल अभी तक एक्सक्लूसिव प्रीमियम पार्टनर स्टोर्स, बड़े रिटेलर्स और ट्रेड एंड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने प्रॉडक्ट्स बेचती थी। कंपनी का कहना है कि नए रिटेल लोकेशंस से उसके बिजनस का भारत में विस्तार होगा। इस स्टोर्स से भारत में कंपनी के ग्राहक नए प्रॉडक्ट्स को एक्सप्लोर कर सकेंगे।

इससे पहले एप्पल का पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुला था। इसका उद्घाटन भी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने किया था। इस दौरान टिम कुक ने खुद भी एप्पल स्टोर में आए ग्राहकों का स्वागत किया।

Advertisement