Apple inc single day gain: गुरुवार को ऐप्पल इंक के स्टॉक में रिकार्ड उछाल देखने को मिला है। दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी Apple inc ने अपने बाजार मूल्य में 190.9 बिलियन डॉलर जोड़ा है। कंपनी की स्टॉक में एक दिन में आया यह उछाल यूएस-लिस्टेड कंपनी द्वारा अब तक का सबसे अधिक है। ब्लूमबर्ग के बताए गए आकड़ो के अनुसार एप्पल के स्टॉक में एक दिन की इस बढ़ोत्तरी ने फरवरी में Amazon.com Inc. के 190.8 बिलियन डालकर के लाभ को पिछे छोड़ दिया है।
एक दिन में हुई है बेहतरीन बढ़ोत्तरी
Apple के स्टॉक में गुरुवार को 8.8 प्रतिशत की बेहतरीन बढ़ोत्तरी के बाद कंपनी का मार्केट कैप अब 2.34 ट्रिलियन डॉलर का हो गया है। अब यूएस-लिस्टेड कंपनियों में एक दिन में ज्यादा लाभ कमाने में एप्पल इंक चौथी बार शामिल हुई है। इस उछाल के बाद भी स्टॉक सालाना आधार पर 17 प्रतिशत नीचे बना हुआ है।
चाइना में कंपनी को हो रहा है घाटा
चीन में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री में कर्मचारी काम नहीं करना चाहते हैं। कोविड के प्रभाव और रोकथाम के कड़े कानून से बचने के लिए कर्मचारी इस इलाके में काम नहीं करना चाह रहे हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को काम पर रूकने के लिए बोनस देने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा है कि जो कर्मचारी यहां काम करने के लिए रुकेंगे उनका बोनस चार गुना बढ़ा दिया जाएगा। कोविड के बाद से अभी भी यहां स्थिती नॉर्मल नहीं बनी हुई है। चीन के मध्य में झेंग्झौ में कंपनी की फैक्ट्री लगभग बंद हुई पड़ी है।
भारत में आईफोन बनाने की तैयारी
Apple का अभी अभी लॉन्च हुआ iPhone 14 भारत में बनाया जाएगा। लॉन्च करने के तीन सप्ताह बाद ही कंपनी ने आईफोन को भारत में बनानए जाने की घोषणा की है। Apple ने फॉक्सकॉन के चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर में उपलब्ध मैनुफैक्चरिंग सुविधा में iPhone 14 का निर्माण शुरू कर दिया है। अगले कुछ महीने में 'made in India' आईफोन बाजार में दिखने लगेंगे। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट की माने तो ऐप्पल ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और चीन में अपनी मैनुफैक्चरिंग घटाने पर विचार करना शुरू कर दिया है।
पिछले 6 महीने से यूएस मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कुछ कंपनियों को मार्केट के उतार-चढ़ाव से ज्यादा घाटा हुआ है।
More Articles
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?
- Share Market: कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, Sensex और Nifty में बढ़त के साथ कारोबार; आगे क्या
- Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?